बिहार: मोबाइल-पावर बैंक और पैसे की मांग, टावर पर चढ़ गया युवक; हंगामे के कारण घंटों तक रही बत्ती गुल

बिहार के बेतिया में एक युवक पर अजीबोगरीब मांग को लेकर टावर पर चढ़ गया. इस कारण घंटों तक बिजली काटनी पड़ी. काफी मनाने के बाद युवक टावर से उतरा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बेतिया के गोडवा टोला गांव में युवक सोनू ने मोबाइल, पावर बैंक और पैसों के विवाद पर टावर पर चढ़कर विरोध जताया
  • युवक सोनू पर उसके मित्र द्वारा बाइक चोरी का झूठा आरोप लगाकर जेल भेजे जाने का आरोप है, जिसके बाद विवाद शुरू हुआ
  • जेल से रिहा होकर सोनू ने अपने मोबाइल, पावर बैंक और पैसे वापस मांगे, लेकिन मित्र ने देने से इनकार किया था
बेतिया:

बिहार के बेतिया में शुक्रवार को उस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गोडवा टोला गांव में एक युवक अपनी मांगों को लेकर बिजली के टावर पर चढ़ गया. युवक के टावर पर चढ़ते ही इलाके में अफरा‑तफरी मच गई और एहतियातन कई घंटों तक बिजली आपूर्ति ठप कर दी गई.

टावर पर चढ़े युवक की पहचान गोडवा टोला निवासी स्वर्गीय बीर बहादुर साह के पुत्र सोनू के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला मोबाइल फोन, पावर बैंक और पैसों के विवाद से जुड़ा है.

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, सोनू कुछ दिनों पहले बाइक चोरी के एक मामले में जेल गया था. सोनू का आरोप है कि उसके एक मित्र ने ही बाइक चोरी का आरोप लगाकर उसे जेल भिजवा दिया. सोनू का दावा है कि बाइक लेने से पहले उसने उसी मित्र को अपना मोबाइल, पावर बैंक और कुछ पैसे दिए थे.

जेल से रिहा होकर लौटने के बाद जब सोनू ने अपने सामान और पैसे वापस मांगे तो मित्र ने देने से इनकार कर दिया. इसके बाद सोनू ने इस मामले को लेकर मुफ्फसिल थाने में आवेदन भी दिया था, लेकिन पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट होकर उसने विरोध का यह खतरनाक तरीका अपनाया.

Advertisement

यह भी पढ़ेंः Bihar:'सेफ्टी' के नाम पर नकली पुलिस का असली खेल, युवक की सोने की चेन और अंगूठी उड़ाई

टावर पर चढ़ते ही मचा हड़कंप

शुक्रवार को सोनू अपनी मांगों को लेकर सीधे बिजली के टावर पर चढ़ गया. सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई. किसी भी अनहोनी से बचने के लिए इलाके की बिजली सप्लाई तुरंत काट दी गई, जिससे आसपास के गांवों और मोहल्लों में बिजली गुल रही.

Advertisement

कई घंटे चले ड्रामे के बाद उतरा युवक

करीब कई घंटे की मशक्कत के बाद प्रशासन और स्थानीय लोगों की समझाइश पर सोनू को उसका मोबाइल और पावर बैंक दिए जाने का भरोसा दिलाया गया. इसके बाद वह टावर से नीचे उतरा. तब तक सुरक्षा कारणों से बिजली विभाग की ओर से बिजली आपूर्ति बंद ही रखी गई थी.

(इनपुटः जितेंद्र कुमार)

यह भी पढ़ेंः  4 महीने की गर्भवती महिला सिपाही की मौत, 1 साल पहले की थी लव मौरिज, परिजनों ने लगाया दहेज का आरोप

Featured Video Of The Day
खान सर विवाद में बड़ा खुलासा! बॉडीगार्ड ने पुलिस को क्या बताया?
Topics mentioned in this article