बिहार के कटिहार में बर्ड फ्लू की दस्तक, कौवों की सामूहिक मौत के बाद प्रशासन अलर्ट

कटिहार में वन विभाग और पशुपालन विभाग द्वारा मृत कौवों के सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए भेजे गए थे, जिसकी रिपोर्ट में अब बर्ड फ्लू के संक्रमण की पुष्टि हुई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बिहार के कटिहार जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र में कई कौवों की मौत के बाद बर्ड फ्लू संक्रमण की पुष्टि हुई है.
  • वन विभाग और पशुपालन विभाग ने मृत कौवों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे थे, जिसमें संक्रमण पाया गया.
  • जिलाधिकारी ने पटना से आई विशेष तकनीकी टीम के साथ संक्रमण नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाने की जानकारी दी.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

बिहार के कटिहार जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. मामला कुर्सेला थाना क्षेत्र के कुछ इलाकों से जुड़ा है, जहां पिछले दिनों एक साथ कई कौवों की संदिग्ध मौत हो गई थी. वन विभाग और पशुपालन विभाग द्वारा मृत कौवों के सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए भेजे गए थे, जिसकी रिपोर्ट में अब बर्ड फ्लू के संक्रमण की पुष्टि हुई है. भागलपुर के बाद, उससे सटे कटिहार के कुर्सेला में संक्रमण फैलने की खबर से इलाके में हड़कंप है, हालांकि प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है.

जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बताया कि पटना से एक विशेष तकनीकी टीम कटिहार पहुंच चुकी है. जिला पशुपालन पदाधिकारी के नेतृत्व में विभाग के बेसिक और टेक्निकल प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है. जिलाधिकारी ने जनता से अपील की है कि उन्हें घबराने या 'पैनिक' करने की आवश्यकता नहीं है. प्रभावित (कंटेंटमेंट) एरिया में बचाव के जरूरी कदम, जैसे छिड़काव और निगरानी, पहले ही शुरू किए जा चुके हैं. विभाग द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार सभी आवश्यक सुरक्षात्मक कदम उठाए जा रहे हैं ताकि संक्रमण को और फैलने से रोका जा सके.

बिहार में कौवों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब तक कई जिलों से कौवों के मरने की खबरें सामने आ चुकी हैं. अब बाढ़ जिले की औंटा पंचायत के रामटोला गांव में अचानक दर्जनों कौवों की मौत से इलाके में दहशत का माहौल है. लोग संभावित संक्रमण को लेकर आशंकित हैं और प्रशासन से सुरक्षा उपायों की मांग कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें :-  सम्राट चौधरी बोले, ‘हाथी भी पुलिस ने डर रहा', पप्पू यादव ने ‘बंदर' से दिया जवाब

Featured Video Of The Day
AI Summit में Youth Congress का जबरदस्त 'ड्रामा', कार्यकर्ताओं को Police ने हिरासत में लिया | NDTV