बिहार के कटिहार जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र में कई कौवों की मौत के बाद बर्ड फ्लू संक्रमण की पुष्टि हुई है. वन विभाग और पशुपालन विभाग ने मृत कौवों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे थे, जिसमें संक्रमण पाया गया. जिलाधिकारी ने पटना से आई विशेष तकनीकी टीम के साथ संक्रमण नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाने की जानकारी दी.