बिहार: अपना पैसा वापस मांगने गए युवक को चोर बताकर पीटा, रस्‍सी से बांधकर पूरे गांव में घुमाया 

सूचना पर पहुंची पुल‍िस ने युवक को छुड़ाया. 7 लोगों के ख‍िलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर ल‍िया. आरोपी फरार चल रहे हैं, पुलिस उनकी तलाश में जुटी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
युवक को रस्सी से बांधकर गांव में घुमाया. (वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट)

कटिहार सेमापुर थाना क्षेत्र के मोहना चांदपुर पंचायत में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. अपना पैसा वापस मांगने पर एक युवक को साजिश के तहत चोर बताकर बांध दिया. गांव और बाजार में घुमाते हुए मारपीट की गई. मामला 13 अप्रैल का बताया जा रहा है, लेकिन इसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है.

50 हजार रुपये दिए थे 

पीड़ित की पहचान दिलीप चौधरी के रूप में हुई है. द‍िलीप चौधरी ने बताया क‍ि उन्होंने गांव के ही रवि शर्मा को पलंग बनाने के लिए 50 हजार रुपये एडवांस में दिए थे. समय पर काम नहीं होने पर जब वे पैसा मांगने पहुंचे, तो मोबाइल बदलने को आधार बनाकर आरोपियों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया, इसके बाद हाथ बांधकर घंटों तक गांव और बाजार में घुमाया गया.

गाली-गलौज करते हुए मारपीट की  

गाली-गलौज और मारपीट की गई, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, और दिलीप चौधरी को आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया. सेमापुर थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार ने बताया कि यह घटना प्रथम दृष्टया सोची-समझी साजिश लगती है.

7 लोगों को नामजद किया 

पीड़ित के श‍िकायत पर 7 लोगों को नामजद कर ल‍िया गया है, और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है. फिलहाल सभी आरोपी फरार चल रहे हैं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: '50 हजार देता था, फिर भी मेरे बच्चे को मार डाला...', नीले ड्रम वाली मुस्कान की पेशी पर खूब रोई सौरभ की मां

Featured Video Of The Day
Bengal Elections 2026: बैरकपुर कI दंगल, किसका होगा बंगाल? Manogya Loiwal की EXCLUSIVE पड़ताल!