Bihar: निगरानी विभाग का बड़ा एक्शन, CHC का हेड क्लर्क 37 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, वेतन के बदले मांगी थी 'कमीशन'

Bihar News: जमुई जिले के सोनो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हेड क्लर्क रूपेश कुमार को 37 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. आरोपी एक एएनएम से बकाया वेतन भुगतान के बदले रिश्वत मांग रहा था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
प्रतीकात्मक तस्वीर


Raid in CHC Jamui: बिहार के जमुई जिले अंतर्गत सोनो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में शुक्रवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance Investigation Bureau) की टीम ने दबिश दी. जिससे  स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया. निगरानी टीम ने सीएचसी के हेड क्लर्क रूपेश कुमार को 37 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

ANM ने दर्ज कराई थी शिकायत

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना के पुलिस उपाधीक्षक पवन कुमार ने बताया कि आरोपी पर बकाया वेतन भुगतान कराने के बदले एक माह की सैलरी रिश्वत के रूप में मांगने का आरोप है. हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर चरैया में कार्यरत एएनएम राजनंदनी ने विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी.  जिसमें बताया था कि 2 जून 2025 को योगदान देने के बाद अप्रैल महीने में सात माह का वेतन तो मिला, लेकिन चार महीने का भुगतान अभी भी लंबित था. इसी  बकाया राशि को जारी कराने  बदले  हेड क्लर्क लगातार रिश्वत की मांग कर रहा था.

सत्यापन के बाद बिछाया गया जाल

डीएसपी ने बताया कि पीड़िता ने रिश्वत मांगे जाने की शिकायत एएनएम ने पटना  के निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में दर्ज कराई थी. जिसके सत्यापन कराने में मामला सही पाया गया. इसके बाद  विशेष टीम गठित की गई.

रिश्वत लेते ही दबोचा गया आरोपी

 शुक्रवार को पूर्व निर्धारित योजना के तहत सीएचसी सोनो में हेड कलर्क को  रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया.  निगरानी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके के अनुसार काम करते हुए जैसे ही  पीड़ित के पास से आरोपी ने 37 हजार रुपये रिश्वत के तौर पर लिए उसे मौके पर ही दबोच लिया. कार्रवाई के दौरान अस्पताल परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। सुरक्षा के मद्देनजर झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात रहे.

पटना ले गई टीम, होगी कड़ी पूछताछ

 गिरफ्तारी के बाद निगरानी की टीम आरोपी हेड क्लर्क को अपने साथ पटना ले गई. जहां विभाग का कहना है कि आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी ताकि यह पता चल सके कि क्या इस खेल में विभाग के अन्य लोग भी शामिल थे.

यह भी पढ़ें: Bihar: देवर के प्यार में पागल हुई पत्नी, पति के साथ कर दिया खूनी खेल

Featured Video Of The Day
Adani Group के साथ Uber ने मिलाया हाथ, CEO ने की Gautam Adani से मुलाकात और Data Centre पर बन गई बात
Topics mentioned in this article