बिहार: कातिल निकली सनकी प्रेमिका, पहले दादा को जलाया; फिर 5 साल की बच्ची का रेता गला

आरोपी युवती का गांव के ही नीतीश कुमार से 2024 से प्रेम प्रसंग था. इस बात को लेकर नीतीश के दादाजी के साथ उसका विवाद और मारपीट हुई थी. शिल्पी ने बदला लेने के लिए पहले नीतीश के दादाजी को जला कर मार दिया और गांव में कई जगह आगजनी भी की. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बिहार में पांच वर्षीय बच्ची की हत्या के आरोप में सनकी प्रेमिका गिरफ्तार

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के चिरैया थाना क्षेत्र से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है. 5 साल की मासूम अंशिका कुमारी की नृशंस हत्या के मामले में मोतिहारी पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. इस हत्याकांड के पीछे कोई और नहीं, बल्कि गांव की ही एक 20 वर्षीय युवती निकली, जिसने प्यार में मिली नाकामयाबी और बदले की आग में इस घिनौने अपराध को अंजाम दिया. पुलिस के इस खुलासे पर सहसा लोगों को विश्वास नहीं हुआ.

हॉट्सपॉट और वायरल क्लिप से खुला राज

सिकरहना के डीएसपी उदय शंकर ने बताया कि आरोपी तक पहुंचना आसान नहीं था, लेकिन इंटरनेट डेटा शेयरिंग (Hotspot) और एक वायरल ऑडियो क्लिप ने पुलिस के लिए कड़ियां जोड़ दीं. जांच में पता चला कि जिस मोबाइल से ऑडियो क्लिप वायरल की गई थी, उसे चलाने के लिए आरोपी के फोन से डेटा लिया गया था. इसी सुराग ने पुलिस का शक आरोपी युवती की ओर मोड़ दिया. 

पिछले 20 मार्च को पांच वर्षीय बच्ची अंशिका घर से गायब हुई थी. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया, लेकिन दो दिन बाद 22 मार्च को गांव के ही एक खेत में अंशिका का गला कटा हुआ शव बरामद किया गया था. पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी युवती का गांव के ही नीतीश कुमार से 2024 से प्रेम प्रसंग था.

बदला लेने के लिए दादा को जिंदा जला दिया

इस बात को लेकर नीतीश के दादाजी के साथ उसका विवाद और मारपीट हुई थी. शिल्पी ने बदला लेने के लिए पहले नीतीश के दादाजी को जला कर मार दिया और गांव में कई जगह आगजनी भी की. युवती को शक था कि अंशिका की मां उसके खिलाफ अपने परिजनों को भड़काती है और उसकी शिकायत करती है. पुलिस उपाधीक्षक ने दावा किया कि सनकी प्रेमिका ने अपने प्रेमी को पाने की खातिर हत्या, आग लगाने जैसी लगभग 18 आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है. लेकिन वह सीधे सामने नहीं आई. आरोपी के पास से दो चाकू, दो मोबाइल सिम और खून से सना हुआ कपड़ा बरामद किया गया है. आरोपी युवती ने फ्लिपकार्ट से चाकू मंगवाकर उसी से 20 मार्च को लापता हुई अंशिका का गला रेत कर उसकी हत्या कर दी. 

Advertisement

यह भी पढे़ं-

प्रेमिका ही निकली प्रेमी की कातिल! पति, सास और देवर के साथ मिलकर की बेरहमी से हत्या

Bihar News: मुजफ्फरपुर में गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला इलाका, काम से लौट रहे दो लोगों पर की अंधाधुंध फायरिंग

Featured Video Of The Day
Kanpur Murder Case: 11 साल तक बेटियों को सीने से लगाया, उसी पिता ने Twin Daughters का गला रेता