नक्सल मुक्त हुआ बिहार! 3 लाख के इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर, 60 मामलों में था आरोपी

सुरेश पिछले 25 सालों से फरार चल रहा था. मुंगेर, लखीसराय, जमुई और झारखंड के इलाके में यह सक्रिय था. दर्जनों पुलिस मुठभेड़ में यह बचकर निकल गया था. इस पर हत्या, अपहरण और लेवी वसूली के मामले दर्ज हैं. 2018 में सुरेश कोड़ा ने एसएसबी जवान की हत्या की थी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नक्सली सुरेश कोड़ा का सरेंडर.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बिहार में तीन लाख के इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा ने जेबी जोन से सरेंडर किया है, जो बड़ी सफलता मानी जा रही है.
  • सुरेश कोड़ा पर हत्या, अपहरण, लेवी वसूली समेत 60 से अधिक मामलों में आरोप हैं और वह 25 वर्षों से फरार था.
  • सरेंडर के वक्त सुरेश कोड़ा के पास से इंसास, एके 47, एके 56 रायफल समेत 505 कारतूस और 10 मैगजीन बरामद हुए हैं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंगेर:

31 मार्च 2026 तक भारत को नक्सल मुक्त बनाने की सरकार की मुहिम को आज बिहार से बड़ा हासिल हुआ है. बिहार में 3 लाख के इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा ने सरेंडर कर दिया है. सुरेश कोड़ा लंबे समय तक बिहार के जेबी जोन में नक्सलियों का सबसे बड़ा कमांडर था. कोड़ा के सरेंडर को 
मुंगेर, लखीसराय, जमुई और झारखंड से सटे इलाकों में एक बड़ी कामयाबी बताया जा रहा है. सुरेश कोड़ा 60 मामलों का आरोपी था. सुरेश कोड़ा के पास से इंसास, एके 47, एके 56 रायफल बरामद की गई है. इसके अलावा 10 मैगजीन और 505 कारतूस भी मिला है.

25 साल से फरार चल रहा था सुरेश कोड़ा

मालूम हो कि सुरेश पिछले 25 सालों से फरार चल रहा था. मुंगेर, लखीसराय, जमुई और झारखंड के इलाके में यह सक्रिय था. दर्जनों पुलिस मुठभेड़ में यह बचकर निकल गया था. इस पर हत्या, अपहरण और लेवी वसूली के मामले दर्ज हैं. 2018 में सुरेश कोड़ा ने एसएसबी जवान की हत्या की थी. इसी साल 8 मजदूरों को अगवा कर लिया था. 

कई जनप्रतिनिधियों पर हमले का आरोपी है सुरेश कोड़ा

2022 में नक्सल विरोधी अभियान में लगे जवानों पर गोलीबारी भी की थी. इसके अलावा कई जनप्रतिनिधियों की हत्या का भी इस पर आरोप है. बिहार पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट में बताया गया कि 3 लाख के  इनामी एवं कुख्यात नक्सली सुरेश कोड़ा उर्फ मुस्तकीम ने अवैध हथियार एवं गोली के साथ बिहार STF एवं पुलिस उप-महानिरीक्षक, मुंगेर के समक्ष सरेंडर किया है. 

सुरेश कोड़ा के सरेंडर पर पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट.

आत्मसमर्पण के दौरान बरामद हथियार व सामग्री

सुरेश कोड़ा के सरेंडर के दौरान उससे 2 इंसास रायफल, 1 AK-47 रायफल, 1 AK-56 रायफल, कुल 505 कारतूस(INSAS–215, SLR–197, AK 47–93), 10 मैगजीन बरामद हुआ है. 

Advertisement

सरेंडर के बाद सुरेश कोड़ा और उसके परिवार को बिहार सरकार की तरफ निम्न सुविधाएं दी जाएगी.

1. सरकार द्वारा घोषित 3,00,000/- रुपए का इनाम.
2. आत्मसमर्पण उपरांत 5,00,000/-  रुपए की प्रोत्साहन राशि.
3. 3,60,000/- रुपये रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण भत्ता (36 माह तक 10,000/- रुपए प्रतिमाह).
4. प्रत्यर्पित हथियारों हेतु कुल 71,515/- रुपए की प्रोत्साहन राशि.

यह भी पढ़ें - 4 जिले, 3 बड़े नक्सली, बिहार में अंतिम सांसें गिन रहा लाल आतंक, 31 मार्च के डेडलाइन से पहले मिलेगी मुक्ति

Featured Video Of The Day
West Bengal Elections 2026: बंगाल में SIR बनेगा BJP Masterstroke? | Rahul Kanwal | TMC | BJP