ब‍िहार: "घर चलो, तुमको ठीक कर दूंगा", वरमाला में दूल्‍हे की धमकी पर भड़की दुल्‍हन; शादी से क‍िया इनकार 

दुल्‍हन के कमरे में घुसे युवकों को धक्का देकर बाहर निकालने पर बाराती और घराती में जमकर लात-घूसे चले, दो स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ की. सूचना पर पुल‍िस मौके पर पहुंच गई. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
वरमाला के दौरान दूल्हा और दुल्हन.

वैशाली के बिद्दूपुर में दूल्‍हे की धमकी पर दुल्हन भड़क गई, शादी करने से इनकार कर दिया.बाराती और घराती में जमकर मारपीट हुई. सूचना पर पहुंची पुल‍िस ने दोनों पक्षों को शांत कराकर थाने ले गई. थाने में लड़की की मौसी ने पुल‍िस को बताया की दूल्‍हा वरमाला के समय लड़की को बोला की घर चलो तुमको ठीक करेंगे. इसके बाद दुल्‍हन भड़क गई और शादी करने से मना कर द‍िया. 

दुल्हन के कमरे में घुसे युवक 

जंदाहा थाने के अरनिया गांव के रामचंद्र राम के बेटे कुंदन कुमार की शादी कुतुबपुर के विजय राम की बेटी मौसम कुमारी से तय हुई थी. दूल्‍हा बारात लेकर पहुंचा. सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था. वरमाला की तैयारी चल रही थी. इसी दौरान बारात पक्ष के युवक अचानक दुल्हन के कमरे में घुस गए. मना करने के बाद भी बाहर न‍हीं न‍िकल रहे थे. इसके बाद जबरन धक्‍का देकर दुल्‍हन के कमरे से लड़कों को बाहर न‍िकाला गया. 

पुलिस ने थाने में दोनों पक्षों को बुलाया.

वरमाला के दौरान दुल्हन को धमकी  

बारात में आए लोग मारपीट करने लगे. दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हुई, जिसमें दर्जनों लोग घायल हो गए. मारपीट में डंडे और कुर्सियां भी खूब चलीं, जिसमें कई कुर्सियां टूट गईं. बारात में आई एक बोलेरो, अर्ट‍िगा और दो स्कॉर्पियो के तोड़ द‍िए. मारपीट देख दूल्हा आग बबूला हो गया, और वरमाला में ही दूल्‍हे ने दुल्हन से कह दिया कि शादी के बाद घर चलो, तब तुमको ठीक कर देंगे.

दूल्हा राजी, दुल्हन का इनकार  

मारपीट की सूचना पर बहरहाल विदुपुर थाने पुलिस पहुंच गई. दोनों पक्षों को थाने लेकर गई. समझाने पर लड़का शादी के ल‍िए तैयार हो गया, लेकिन दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया. 

Advertisement

सदर SDPO सुबोध कुमार ने बताया की लड़की के कमरे में कुछ लड़के चले गए थे, जिसके बाद विवाद हुआ है. लड़की शादी करने से इनकार कर दी है, फिलहाल शादी कराने का फैसला सामाजिक स्तर पर किया जाएगा.

(कौशल किशोर पाठक की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें: झारखंड: जेपीएससी की परीक्षा आज, पेपर लीक का शक; होटलों में छापा 

Featured Video Of The Day
Assam CM BREAKING: Assam में फिर 'हिमंता राज'! 12 मई को शपथ लेंगे हिमंता सरमा, PM मोदी होंगे शामिल