Bihar Election Results 2025: तारापुर से सम्राट चौधरी आगे, जानें बाकी हॉट सीटों का हाल

बिहार विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना सुबह शुरू होने के साथ ही प्रारंभिक रुझानों में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) बढ़त लेते हुए दिख रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का रिजल्ट आज घोषित हो रहा है, जिसका बेसब्री से इंतजार था
  • मतगणना प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शुरू हुई जिसके बाद रुझान भी आने लगे हैं
  • कुल 243 सीटों पर चुनाव हुआ है और कई हॉट सीटों पर बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का परिणाम आज आ रहा है, रुझान आने शुरू हो चुके हैं  और पूरे देश की निगाहें इस पर टिकी हैं. इस बार का चुनाव कई मायनों में ऐतिहासिक रहा, जहां रिकॉर्ड 67.13% मतदान के साथ यह 1951 के बाद का सबसे बड़ा प्रतिशत है. भारत निर्वाचन आयोग ने मतगणना की पूरी तैयारी कर ली थी, जिसके बाद सुबह 8 बजे से शुरू हो गई. पहले डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हुई. 243 सीटों पर मुकाबला है, लेकिन कुछ हॉट सीटों पर सबकी नजरें हैं. जहां बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है और कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. इन सीटों पर शुरुआती रुझान से ही चुनावी समीकरण का अंदाजा लग जाएगा.

ये भी पढ़ें : 243 सीटों का रिजल्ट यहां देखिए, पल-पल का हर अपडेट्स

LIVE Updates--:

हॉट सीट्स पर लाइव कॉपी- 

सीटएनडीएमहागठबंधनजनसुराजरुझान/नतीजे
तारापुरसम्राट चौधरीअरुण कुमारडॉ. संतोष सिंहसम्राट चौधरी आगे
लखीसरायविजय कुमार सिन्हाअमरेश कुमार अनीशविजय सिन्हा आगे
राघोपुरसतीश कुमार यादवतेजस्वी यादवतेजस्वी आगे
महुआउदय कुमार सिंहमुकेश कुमार रोशनइंद्रजीत प्रधान
लालगंजसंजय कुमार सिंहशिवानी शुक्लाअमर कुमार सिंह
जालेजिबेश कुमार मिश्राऋषि मिश्रारंजीत शर्माजिवेश आगे
गौड़ा बौरामसुजीत कुमार सिंहसंतोष सहनीडॉ इफ्तिकार आलम
अलीनगरमैथिली ठाकुरबिनोद मिश्रामैथिली ठाकुर आगे
सहरसाअलोक रंजन झाइंद्रजीत प्रसाद गुप्ताकिशोर कुमारआलोक रंजन
मधेपुराकविता साहाचंद्रशेखरशशि कुमार यादव
सरायरंजनविजय कुमार चौधरीअरविंद कुमार सहनीविजय कुमार चौधरी आगे
बछवाड़ासुरेंद्र मेहताशिव प्रकाश गरीब दास (Cong)
अवधेश कुमार (CPI)
रामोद कुमार
कुम्हरारसंजय गुप्ताइंद्रदीप चंद्रवंशीकेसी सिन्हाकेसी सिन्हा आगे
दीघासंजीव चौरासियादिव्या गौतम
धमदाहालेशी सिंहसंतोष कुशवाहालेशी सिंह आगे
अमौरसबा जफरजलील मस्तानअफरोज आलम
कदवादुलाल चंद्र गोस्वामीशकील अहमद खानमोहम्मद शहरयार
कुटुम्बाललन रामराजेश राममहाबली पासवानराजेश आगे
कहलगांवशुभानंद मुकेशप्रवीण सिंह कुशवाहा (Cong)
रजनीश भारती
(राजद)
मंजर आलम प्रवीण सिंह पीछे
चकाईसुमित कुमार सिंहसावित्री देवी
जमुईश्रेयशी सिंहमो. शमशाद आलमश्रेयसी सिंह आगे
नवादाविभा देवी कौशल यादवअनुज सिंह
वारिसलीगंजअरुणा देवीअनिता देवी महतो
नबीनगरचेतन आनंदअमोद कुमार अर्चना चंद्राचेतन आनंद आगे
रघुनाथपुरविकास कुमार सिंहओसामा शहाबराहुल कीर्ति सिंहओसामा शहाब आगे
सिवानमंगल पांडेयअवध बिहार चौधरीमंगल पांडेय आगे
छपराछोटी कुमारीशत्रुघ्न यादव उर्फ खेसारी लालजयप्रकाश सिंहखेसारी आगे
काराकाटमहाबली सिंहअरुण सिंह
बक्सरआनंद मिश्रासंजय कुमार तिवारी
कटिहारताराकिशोर प्रसाद सौरव कुमार अग्रवालडॉ गाजी शरीकताराकिशोर आगे
बेतियारेणु देवीवसी अहमद रेण देवी आगे

बिहार विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना सुबह शुरू होने के साथ ही प्रारंभिक रुझानों में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) बढ़त लेते हुए दिख रहा है. विभिन्न टीवी चैनलों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)- जनता दल यूनाइटेड (जदयू) गठजोड़ राज्य की 243 सीटों में कई स्थानों पर आगे चल रहा है. प्रमुख प्रत्याशियों में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, चर्चित लोकगायिका मैथिली ठाकुर, महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव, अंतरराष्ट्रीय शूटर और भाजपा विधायक श्रेयशी सिंह, मंत्री संजय सरावगी, मंगल पांडे, विजय कुमार चौधरी, और श्रवण कुमार आगे हैं.

अधिकारियों के अनुसार, राज्य की 243 विधानसभा सीटों की मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई, जिसमें आयोग के मानकों के अनुरूप सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई. ईवीएम की गिनती सुबह 8.30 बजे से शुरू हुई. दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को सम्पन्न हुए बिहार चुनावों को राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार की महत्वपूर्ण राजनीतिक परीक्षा माना जा रहा है.

Featured Video Of The Day
Bihar Election Results: रुझानों में RJD सबसे बड़ी पार्टी | BREAKING NEWS