- बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मुस्लिम वोटर्स की भूमिका निर्णायक मानी जा रही है
- मुस्लिम वोटर्स परंपरागत तौर पर महागठबंधन को वोट करते रहे हैं
- किशनगंज से दरभंगा तक कई सीटों पर मुस्लिम वोटर्स का दबदबा है, जो चुनावी नतीजों को प्रभावित करते रहे हैं
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतों की गिनती अब खत्म हो गई है. इस बार का चुनाव जातीय और धार्मिक समीकरणों के लिहाज से बेहद दिलचस्प रहा. खासकर मुस्लिम वोटर्स की भूमिका निर्णायक मानी जा रही है. बिहार में मुस्लिम आबादी लगभग 17.7% है, जो कई सीटों पर जीत-हार का फैसला करती है.
मुस्लिम वोटर्स का महत्व
पारंपरिक रूप से मुस्लिम वोटर्स महागठबंधन के साथ जुड़े रहे हैं. यही वजह है कि महागठबंधन ने इस समुदाय को साधने के लिए कई रणनीतियां अपनाईं. हालांकि, एनडीए ने भी इस बार मुस्लिम समाज को साधने की कोशिश की. जानकारों का मानना है कि कुछ सीटों पर एनडीए को मुस्लिम मत भी मिले हैं.
किशनगंज से लेकर दरभंगा मुस्लिम वोटर्स का दबदबा
किशनगंज से लेकर दरभंगा तक कई ऐसी सीटें हैं जहां मुस्लिम वोटर्स का दबदबा है. इनमें नरकटियागंज, बेतिया, सिकटा, सुगौली, नरकटिया, ढाका, परिहार, बाजपट्टी, बिस्फी, मधुबनी, रानीगंज, फोर्बेसगंज, अररिया, जोकीहाट, सिकटी, बहादुरगंज, ठाकुरगंज, किशनगंज, कोचाधामन, बैसी, कस्बा, पूर्णिया, कटिहार, कदवा, बलरामपुर, प्राणपुर, मनिहारी, बरारी, कोरहा, गौरा बौराम, दरभंगा ग्रामीण, दरभंगा, केवटी, जाले, सिवान, रघुनाथपुर, बड़हरिया और भागलपुर जैसी सीटें शामिल हैं. इन क्षेत्रों में मुस्लिम वोटिंग पैटर्न हमेशा से चुनावी नतीजों को प्रभावित करता रहा है.
राजनीतिक समीकरण
महागठबंधन को उम्मीद है कि मुस्लिम वोटर्स का पारंपरिक समर्थन उन्हें फायदा पहुंचाएगा. वहीं एनडीए ने भी इस वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट देकर संदेश देने की कोशिश की है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर मुस्लिम वोटर्स का रुझान थोड़ा भी बदलता है, तो कई सीटों पर अप्रत्याशित नतीजे देखने को मिले हैं...यहां देखिए कौन सी सीट से किस पार्टी का पलड़ा भारी है...
| सीट | आगे | पीछे | जीत |
| नरकटियागंज | बीजेपी | आरजेडी | बीजेपी |
| बेतिया | बीजेपी | कांग्रेस | बीजेपी |
| सिकटा | जेडीयू | इंडिपेंडेंट | जेडीयू |
| सुगौली | लोजपा (रामविलास) | जेजेडी | लोजपा (रामविलास) |
| नरकटिया | जेडीयू | आरजेडी | जेडीयू |
| ढाका | आरजेडी | बीजेपी | आरजेडी |
| परिहार | बीजेपी | आरजेडी | बीजेपी |
| बाजपट्टी | राष्ट्रीय लोक मोर्चा | आरजेडी | राष्ट्रीय लोक मोर्चा |
| बिस्फी | आरजेडी | बीजेपी | आरजेडी |
| मधुबनी | राष्ट्रीय लोक मोर्चा | आरजेडी | राष्ट्रीय लोक मोर्चा |
| रानीगंज | आरजेडी | जेडीयू | आरजेडी |
| फारबिसगंज | कांग्रेस | बीजेपी | कांग्रेस |
| अररिया | जेडीयू | कांग्रेस | कांग्रेस |
| जोकीहाट | AIMIM | कांग्रेस | AIMIM |
| सिकटी | बीजेपी | वीआईपी | बीजेपी |
| बहादुरगंज | लोजपा (रामविलास) | AIMIM | AIMIM |
| ठाकुरगंज | जेडीयू | AIMIM | जेडीयू |
| किशनगंज | कांग्रेस | बीजेपी | कांग्रेस |
| कोचाधामन | AIMIM | आरजेडी | AIMIM |
| प्रणय | |||
| बैसी | AIMIM | बीजेपी | AIMIM |
| कस्बा | लोजपा (रामविलास) | कांग्रेस | लोजपा (रामविलास) |
| पूर्णिया | बीजेपी | कांग्रेस | बीजेपी |
| कटिहार | बीजेपी | वीआईपी | बीजेपी |
| कदवा | जेडीयू | कांग्रेस | जेडीयू |
| बलरामपुर | लोजपा (रामविलास) | AIMIM | लोजपा (रामविलास) |
| प्राणपुर | बीजेपी | आरजेडी | बीजेपी |
| मनिहारी | कांग्रेस | जेडीयू | कांग्रेस |
| बरारी | जेडीयू | कांग्रेस | जेडीयू |
| कोरहा | बीजेपी | कांग्रेस | बीजेपी |
| गौरा बौराम | बीजेपी | आरजेडी | बीजेपी |
| दरभंगा ग्रामीण | जेडीयू | आरजेडी | जेडीयू |
| दरभंगा | बीजेपी | वीआईपी | बीजेपी |
| केवटी | बीजेपी | आरजेडी | बीजेपी |
| जाले | बीजेपी | कांग्रेस | बीजेपी |
| सिवान | बीजेपी | आरजेडी | बीजेपी |
| रघुनाथपुर | आरजेडी | जेडीयू | आरजेडी |
| बड़हरिया | आरजेडी | जेडीयू | जेडीयू |
| भागलपुर | बीजेपी | कांग्रेस | बीजेपी |














