बिहार के ASI को 'हीरो' बनना पड़ा भारी, रील वायरल होने पर SP ने किया सस्पेंड

कटिहार के एएसआई ने एक गश्त के दौरान अपना ही रील बना लिया था जिसे लेकर एक्शन हो गया है. कटिहार से श्याम कुमार राम की रिपोर्ट.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
वायरल वीडियो में एएसआई हाथ में बंदूक लिए गाने पर गश्त लगाता दिखता है
NDTV

सोशल मीडिया के दौर में अक्सर अधिकारियों और सरकारी कर्मचारियों के रील बनाने की खबरें आती रहती हैं. कई बार इसे लेकर कार्रवाई भी हुई है. लेकिन इसके बाद भी यह सिलसिला बंद होता नहीं दिख रहा है. ऐसा ही एक ताजा मामला बिहार से आया है. वहां एक एएसआई को भी सोशल मीडिया पर मशहूर होने का चस्का लगा. लेकिन यह कोशिश उल्टी पड़ गई और रील बनाने के चक्कर में अब उसकी नौकरी पर बन आई है.

यह मामला कटिहार के बरारी थाना का है. वहां पदस्थापित एएसआई दिवाकर सरकार का एक रील सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. एएसआई बरारी के सर्वनाम दियारा क्षेत्र का दौरा करने गया था. इसी दौरान उसने हथियार के साथ रील बना लिया.

रील में पंजाबी गाने पर गश्त लगाता एएसआई

इस रील में दिखता है कि कुछ पुलिसकर्मी नाव पर बैठकर जा रहे हैं. साथ ही दिखता है कि एएसआई दिवाकर हाथ में बंदूक उठाए तट पर घूम रहा है. उसने सिर पर पगड़ी भी लगाई हुई है. साथ ही वीडियो के साथ एक पंजाबी गाना भी बजता सुनाई दे रहा है.

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. बताया जा रहा है कि एएसआई ने इस रील को खुद ही पोस्ट किया था. वीडियो के वायरल होने के बाद इसे लेकर सवाल उठाए जाने  लगे. इसकी जानकारी कटिहार के एसपी तक पहुंच गई जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई. इस  जांच के आधार पर एसपी ने कार्रवाई करते हुए एएसआई को निलंबित कर दिया है.

Advertisement

बिहार पुलिस ने जानकारी दी है कि जांच के बाद एसपी ने कार्रवाई की
Photo Credit: NDTV

पुलिस एसपी ने किया तत्काल सस्पेंड

कटिहार पुलिस की ओर से एक विज्ञप्ति में जानकारी दी गई कि वायरल वीडियो के अवलोकन में पाया गया कि एएसआई दिवाकर सरकार ने खुद ही हथियार के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया था. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से एएसआई को निलंबित कर दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें-: बिहार में खौफनाक मंजर: थार के नीचे फंसा युवक, चालक ने 100 मीटर तक नहीं रोकी गाड़ी; 2 की चली गई जान

Advertisement
Featured Video Of The Day
Ghaziabad Hindu Boy Murder: 'एनकाउंटर में ढेर असद की तरह बाकी हत्यारों का..', सूर्या की मां का बयान
Topics mentioned in this article