बिहार में 27 साल के युवक ने 7 साल की बच्ची से हैवानियत की. मामला सहरसा का है, जहां दरिंदे ने जलावन के लिए पत्ता चुनने गयी 7 साल की बच्ची से रेप किया. बच्ची को खेत में छोड़कर फरार हो गया. बच्ची पहुंचकर मामले की जानकारी घर वालों को दी. इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे. आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
खेत गई थी बच्ची
सहरसा जिले के काशनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की बच्ची रविवार को जलावन चुनने खेत गयी थी. युवक ने बच्ची को मक्के के खेत में ले जाकर रेप किया. उसे वहीं छोड़ फरार हो गया. बच्ची रोती-बिलखती घर जाकर माता-पिता से सारी बात बताई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.
पुलिस ने कराया मेडिकल
पीड़ित बच्ची को पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि बच्ची जब पत्ता चुनने के लिए बहियार गई थी, तभी गांव के ही के एक 27 वर्षीय युवक ने बच्ची को मकई के खेत मे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद पीड़ित बच्ची ने अपने परिजनों को जब यह जानकारी दी.
मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी. पुलिस ने पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया और आरोपी शख्स को कुछ घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया.
यह भी पढ़ें: फरीदाबाद में एक मां की दरिंदगी, 18 महीने की बच्ची को नाले में फेंका, CCTV आया सामने














