ब‍िहार: कोसी में नहाने गए तीन बच्‍चियों की डूबने से मौत, पर‍िजनों को म‍िला 4-4 लाख का चेक 

चौथी बच्‍ची अभी भी लापता है. उसका अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है. स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश लगातार जारी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
चौथी बच्ची की तलाश जारी है.

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के गोपालपुर सिरे पंचायत के वार्ड संख्या 02 से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को गहरे शोक में डुबो दिया है. उफनती कोसी नदी में नहाने के दौरान चार मासूम बच्चियां डूब गईं, जिनमें से तीन की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक बच्ची अब भी लापता है.

10 साल की राधिका लापता 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान पप्पू राम की 12 वर्षीय पुत्री प्रियांशु कुमारी, प्रमोद सादा की 12 वर्षीय पुत्री सुनीता कुमारी तथा ललित सादा की 10 वर्षीय पुत्री नंदनी कुमारी के रूप में हुई है.  वहीं बच्चा लाल सादा की 10 वर्षीय पुत्री राधिका कुमारी का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है.  

खेल-खेल में पानी में उतरीं बच्चियां 

बताया जा रहा है कि सभी बच्चियां नदी किनारे खेलते-खेलते पानी में उतर गई थीं.  इसी दौरान अचानक गहराई में चली जाने से वे डूबने लगीं.  मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया.  काफी मशक्कत के बाद तीन बच्चियों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. 

मृतक बच्चियों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये का चेक दिया.

परिजनाें का रो-रोकर बुरा हाल 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया गया है. इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और हर आंख नम है. 

Advertisement

अंचल अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि मृत बच्चियों के परिजनों को सरकारी सहायता के रूप में चार-चार लाख रुपये का मुआवजा दिया गया है.  साथ ही एनडीआरएफ की टीम की मदद से लापता बच्ची की तलाश जारी है. 

यह भी पढ़ें: 6 हजार में कैब बुक, चाबी कहां है ये भी पता था, IRS की बेटी के कातिल ने ऐसे तोड़ी मल्टी लेयर्ड सिक्योरिटी

Advertisement
Featured Video Of The Day
West Bengal Election Violence: Murshidabad में भारी बवाल, Humayun Kabir के काफिले की गाड़ी पर हमला