शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) वो नाम है, जिन्होंने अपनी आवाज से हर किसी को दीवाना बनाया है. शारदा सिन्हा ने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी गाने गाए हैं. जिसमें मैंने प्यार किया का नाम सबसे पहले शामिल है. शारदा सिन्हा के गाने ज्यादातर छठ पूजा के अवसर पर चलते हैं. जिनको लोग आज भी सुनना पसंद करते हैं. अगर छठ के पर्व पर शारदा सिन्हा के गाने ना सुने जाएं, ऐसा हो ही नहीं सकता. जब लोग शारदा सिन्हा के ये गाने सुनते हैं तो उनकी आस्था भगवान के प्रति और मजबूत हो जाती है. आज हम आपको सिंगर के उन पांच गानों के बारे में बताने जा रहे हैं. जिन्होंने देश में ही नहीं विदेशों में भी अपनी धाक जमाई है.
शारदा सिन्हा के 5 छठ गीत
1. केलवा के पथ पर
शारदा सिन्हा को ज्यादातर छठ गीत गाने को लेकर ही जाना जाता था. वैसे तो उन्होंने काफी बॉलीवुड फिल्मों के लिए गाने गाए हैं. लेकिन उनके छठ गीतों को लोग सुनना काफी पसंद करते हैं. अगर उनके सबसे हिट छठ गीत की बात करें तो सबसे पहले 'केलवा के पथ पर' की बात आती है. इस गाने को सबसे ज्यादा व्यूज मिले हैं. यह गाना 7 साल पहले यूट्यूब पर आया था. इस गाने को 114 मिलियन से ज्यादा देखा गया है. आज भी लोग इस गाने को सुनना काफी पसंद करते हैं.
2. पहिल पहिल हम कईनी
दूसरा गाना 'पहिल पहिल हम कईनी' है. इस गाने की वीडियो में एक बहुत सुंदर कहानी दिखाई गई है. जिसमें विदेश में बैठे कपल कैसे छठ मनाते हैं. इस वीडियो को 81 मिलियन व्यूज मिले हैं. यह गाना सुनकर लोग भावुक हो जाते हैं.
3. हो दीनानाथ
तीसरे गाने की बात करें तो 'हो दीनानाथ' का नाम आता है. इस गाने की वीडियो में एक महिला सूर्य भगवान की पूजा करती हुई दिखाई देती है. इस गाने को 43 मिलियन व्यूज मिले हैं.
4. उठऊ सूरज
शारदा सिन्हा के चौथे हिट गाने की बात करें तो उसमें 'उठऊ सूरज का नाम आता है. इस गाने को छठ के मौके पर लोग अक्सर सुनते हैं. गाने के बोल इतने इमोशनल लड़की लोग सुनते ही भावुक हो जाते हैं. इस गाने को 35 मिलियन व्यूज मिले हैं.
5. हे छठी मैया
पांचवा नाम शारदा सिन्हा का सबसे हिट सॉन्ग 'हे छठी मैया' का आता है. यह गाना आज भी बहुत पॉपुलर है. इस गाने को 20 मिलियन व्यूज मिले हैं. यह गाना हाल ही में रिलीज हुई फिल्म वन में भी दिखाया गया है. जिसमें तमन्ना भाटिया बड़े जोश के साथ छठ पूजा करती हैं. दर्शक सिनेमाघरों में इस गाने को देखकर काफी भावुक भी हो गए थे. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. आज के समय छठी मैया गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. लोग इस गाने पर वीडियो बनाकर शेयर कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड में आने को तैयार शहजाद पूनावाला, कहा- 'अगर कोई अच्छा अवसर मिला तो जरूर करूंगा'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं