विज्ञापन
This Article is From Jun 15, 2018

Video: खेसारी लाल यादव का दमदार एक्शन, 'राजा जानी' का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज

Bhojpuri Movie: भोजपुरी सुपरस्टार एक्टर खेसारी लाल यादव की अगली फिल्म 'राजा जानी' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इस फिल्म में एक्शन, रोमांस और डांस का तड़का देखने को मिलेगा.

Video: खेसारी लाल यादव का दमदार एक्शन, 'राजा जानी' का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज
Bhojpuri Film: भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव की फिल्म 'राजा जानी'
  • 'राजा जानी' का ट्रेलर रिलीज
  • खेसारी लाल की दमदार एक्टिंग
  • को-एक्ट्रेस हैं प्रीति बिस्वास
नई दिल्ली: भोजपुरी सुपरस्टार एक्टर खेसारी लाल यादव की अगली फिल्म 'राजा जानी' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इस फिल्म में एक्शन, रोमांस और डांस का तड़का देखने को मिलेगा. इतना ही नहीं, यह एक पारिवारिक फिल्म भी है जिसमें खेसारी लाल की भूमिका काफी दमदार दिखाई पड़ रही है. फिल्म 'राजा जानी' में खेसारी के अपोजिट में भोजपुरी एक्ट्रेस प्रीति बिस्वास है जोकि बेहद शानदार किरदार में हैं. ट्रेलर की शुरुआत खेसारी के डायलॉग 'न मुझे कहीं चैन मिलता, न ही कही मिलता आराम... प्यार तेरी पहली नजर को सलमान' से शुरू होता है. साउथ इंडियन स्टाइल में मारधाड़ करते हुए खेसारी का लुक काफी अट्रैक्टिव दिखाई दिया.

Video: इस सुपरस्टार को देखने के लिए टूट पड़ी जनता, मैच को अधूरा छोड़ भागना पड़ा मैदान से

फिल्म का गाना 'ऐ राजा जानी हमरा चढ़ल जवानी...', 'वीडियो कैमरा वाला...' लोगों को काफी पसंद आएगा. यूट्यूब के वेव म्यूजिक पर रिलीज किए गये इस ट्रेलर को अब तक 50 हजार लोग देख चुके हैं. इस फिल्म में खेसारी लाल यादव ने अपने फिटनेस पर काफी ध्यान दिया है.

वह कई जगहों पर तो अपनी बॉडी दिखाते हुए भी नजर आये. 4 मिनट से ज्यादा समय का ट्रेलर दमदार कहानी बयान करती है. इस फिल्म में खेसारी लाल और प्रीति के अलावा देबोस्मिता, आनंद मोहन, गोपाल रॉय, संजय महानंद, नीलम और देव सिंह भी अन्य स्टार कास्ट हैं. इस फिल्म के राइटर मनोज कुशवाहा हैं.

देखें राजा जानी का ट्रेलर-


आम्रपाली दुबे ने बनाया 70 शादियों का रिकॉर्ड तो यूं डांस करके मनाया जश्न- देखें Video

फिल्म 'राजा जानी' के लिरिक्स प्यारेलाल, आजाद सिंह, श्याम देहाती हैं. फिल्म को लाल बाबू पंडित डायरेक्ट कर रहे हैं, जबकि प्रोड्यूसर सुरेंद्र प्रसाद है. म्यूजिक डायरेक्टर धनंजय मिश्रा और डांस मास्टर कनु मुखर्जी हैं.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raja Jani Trailer, Khesari Lal Yadav, Priti Biswas
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com