विज्ञापन
This Article is From Jun 13, 2019

'लॉलीपॉप लागेलू' सिंगर पवन सिंह के सॉन्ग ने मचाया धमाल, YouTube पर वीडियो ने मचाई धूम

लॉलीपॉप लागेलू (Lollypop Lagelu)' से भोजपुरी सिनेमा के साथ ही पूरे देश को अपनी आवाज पर थिरकने के लिए मजबूर कर देने वाले पवन सिंह (Pawan Singh) का कोई भी भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Song) जबरदस्त तरीके से वायरल हो जाता है.

'लॉलीपॉप लागेलू' सिंगर पवन सिंह के सॉन्ग ने मचाया धमाल, YouTube पर वीडियो ने मचाई धूम
'लॉलीपॉप लागेलू (Lollypop Lagelu)' फेम पवन सिंह (Pawan Singh) के नए गाने की धूम
  • पवन सिंह ने मचाई धूम
  • उनका नया गाना हुआ सुपरहिट
  • एक दिन में मिले 18 लाख से ज्यादा व्यूज
नई दिल्ली:

'लॉलीपॉप लागेलू (Lollypop Lagelu)' से भोजपुरी सिनेमा के साथ ही पूरे देश को अपनी आवाज पर थिरकने के लिए मजबूर कर देने वाले पवन सिंह (Pawan Singh) का कोई भी भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Song) जबरदस्त तरीके से वायरल हो जाता है. पवन सिंह अब अपने फैंस के लिए नया भोजपुरी सॉन्ग लेकर आए है. पवन सिंह  (Pawan Singh)  के इस भोजपुरी सॉन्ग का टाइटल 'राजा जी रुसल बानी का' (Raja Ji Rusal Bani Ka) के नाम से है. उनका यह गाना जबरदस्त तरीके से यूट्यूब (YouTube) पर ट्रेंड कर रहा है. पवन सिंह (Pawan Singh) के इस गाने को रिलीज हुए अभी एक ही दिन हुआ है और इसे 18 लाख 83 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. पवन सिंह के इस गाने को टीम फिल्मस भोजपुरी के बैनर तले रिलीज किया गया है.

नव्या नवेली के साथ दोस्ती पर जावेद जाफरी के बेटे ने किया खुलासा, कही यह बात...

देखें वीडियो: 

पवन सिंह (Pawan Singh) के इस भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Song) को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. पवन सिंह के एलबम का नाम भी 'राजा जी रुसल बानी का' है. उनके इस गाने का बोल अरुण बिहारी ने लिखे हैं, जबकि छोटे बाबा ने इसे डायरेक्ट किया है. पवन सिंह वैसी भी अपने गाने से धमाल मचाने के लिए जाने जाते हैं और इस बार भी उन्होंने ऐसी ही किया है. हालांकि, उनके इस भोजपुरी सॉन्ग को ऑडियो फॉर्मट में रिलीज किया गया है. लेकिन इसकी लोकप्रिता को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्द ही इसे ऑडियो-वीडियो फॉर्मेट में रिलीज किया जाएगा.

Bharat Box Office Collection Day 6: सलमान खान की फिल्म ने छठे दिन भी मचाई धूम, कमाए इतने करोड़

बीते दिनों पवन सिंह (Pawan Singh) की फिल्म 'क्रैक फाइटर' (Crack Fighter) रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया था. उनकी यह फिल्म उपेन्द्र सिंह फिल्म्स क्रिएशन्स के बैनर तले निर्मित की गई है. इस फिल्म का ट्रेलर और पोस्टर भी काफी वायरल हुआ था. इस फिल्म में पवन सिंह (Pawan Singh) का किरदार अब तक आई उनकी सभी फिल्मों से काफी अलग है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pawan Singh, Pawan Singh Video, Pawan Singh Song, Bhojpuri Song, Raja Ji Rusal Bani Ka, Lollypop Lagelu Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com