Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी ने फिर मचाई धूम, Video 14 करोड़ के पार

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) का यह गाना खूब धमाल मचा रहा है.

Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी ने फिर मचाई धूम, Video 14 करोड़ के पार

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani)

नई दिल्ली:

भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की जोड़ी जब भी साथ आती है धमाल मचा देती है. दोनों के भोजपुरी गाने (Bhojpuri Song) लोग खूब पसंद करते हैं. खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) का एक और पुराना भोजपुरी सॉन्ग इन दिनों सोशल मीडिया पर धमाल मचाए हुए है. गाने में दोनों की दमदार केमिस्ट्री नजर आ रही है. यह रोमांटिक गाना खूब पसंद किया जा रहा है.

सोनम कपूर ने Video शेयर कर फैन्स से बयां किया दर्द, सालों से इस बीमारी से गुजर रहीं एक्ट्रेस

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) के इस गाने का नाम 'तोहरे कारणवा' (Tohre Kaaranwa) है. गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अभी तक 14 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. गाने के बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत ओम झा ने दिया है. वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर इसे रिलीज किया गया है.

कोहली को लेकर सुनील गावस्कर ने अनुष्का पर किया कमेंट, तो जरीन खान ने यूं साधा निशाना

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बता दें कि खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) भारत के प्रसिद्ध भोजपुरी गायक और अभिनेता हैं. खेसारी को पहली सफलता अपने भोजपुरी एल्बम 'माल भेटाई मेला' से मिली थी. 2012 में आई अपनी पहली फिल्म 'साजन चले ससुराल' से वो रातो रात भोजपुरी फिल्म (Bhojpuri Geet 2020) जगत के सितारे बन गए. अपनी गायकी में वे अपनी ठेठ देहाती भाषा का उपयोग करते हैं. शुरू से ही खेसारी लाल लोक गायक और साथ ही वो एक अच्छे डांसर भी हैं. शुरुआत में उन्हें बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा लेकिन आज वो भोजपुरी के सबसे सितारों में से एक हैं.