विज्ञापन
This Article is From Jan 30, 2018

YouTube पर 'पवन राजा' ने कायम की बादशाहत, इस Video को देख चुके है 55 लाख लोग

भोजपुरी फिल्म 'पवन राजा' ने YouTube पर तहलका मचा रखा है और ये वीडियो ट्रेंडिंग में 13वें नंबर पर है.

YouTube पर 'पवन राजा' ने कायम की बादशाहत, इस Video को देख चुके है 55 लाख लोग
भोजपुरी फिल्म 'पवन राजा' में पवन सिंह
  • पवन और आम्रपाली का है स्पेशल सॉन्ग
  • सुपरहिट रही है फिल्म
  • यूट्यूब पर भी निकल पड़ी है
नई दिल्ली:

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में हर फिल्म इंडस्ट्री की तरह बॉक्स ऑफिस सफलता का जश्न मनाया जाता है. लेकिन यहां के बारे में एक खास बात यह भी है कि अगर फिल्म YouTube पर भी हिट रहे तो उसका भी जोरदार ढंग से स्वागत किया जाता है. ऐसा ही कुछ फिल्म 'पवन राजा' के बारे में भी है. हैप्पी फिल्म्स इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म 'पवन राजा' पिछले साल रिलीज हुई थी. इसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कामयाबी हासिल की थी. लेकिन पिछले दिनों इस फिल्म को YouTube पर जारी किया है, और उसके बाद से यह खूब देखी जा रही है. 

‘डमरू’ का Teaser रिलीज होते ही Viral, निर्माताओं का दावा- धो डालेगी अश्लीलता के सारे आरोप




होली का हुड़ंदग लेकर आए ये सुपरस्टार, YouTube पर Viral हुआ ‘होली में GST जोड़के’

फिल्म 'पवन राजा' 25 जनवरी को यूट्यूब पर रिलीज किया गया था. इसने चार दिन में ही लगभग 55 लाख व्यू हासिल कर लिए हैं.  फिल्म में पवन सिंह के अलावा अक्षरा, मोनालिसा और आम्रपाली दुबे लीड रोल में हैं. सुपरस्टार पवन सिंह के जीवन पर बनी फिल्म के निर्माता धनंजय सिंह और निर्देशक अरविंद चौबे हैं. फिल्म में पवन सिंह और आम्रपाली का एक डांस खूब फेमस हुआ है और यूट्यूब पर इसे खूब देखा भी गया है. 

YouTube पर फिर छाया इस सुपरस्टार जोड़ी का जादू, चार करोड़ बार देखा जा चुका है ये वीडियो

वैसे भी क्षेत्रीय सिनेमा के लिए यूट्यूब किसी वरदान से कम नहीं है क्योंकि क्षेत्रीय फिल्मों को यूट्यूब पर खूब देखा जाता है. खासकर डब फिल्मों को. लेकिन भोजपुरी फिल्मों के गाने और वीडियो यूट्यूब पर काफी पॉपुपलर रहते हैं. 

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhojpuri Cinema, Pawan Raja
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com