विज्ञापन
This Article is From Feb 10, 2018

‘दबंग...’ की शूटिंग हुई शुरू, पुलिस अफसर के किरदार में हैं ये सुपरस्टार

भोजपुरी की अब तक की सबसे महंगी फिल्म ‘दबंग सरकार’ की शूटिंग लखनऊ में शुरू हो गई है. इसमें धमाकेदार एक्शन नजर आएगा.

‘दबंग...’ की शूटिंग हुई शुरू,  पुलिस अफसर के किरदार में हैं ये सुपरस्टार
'दबंग सरकार' में खेसारी लाल यादव
  • खेसारी लाल यादव निभाएंगे पुलिस अफसर का रोल
  • नई एक्ट्रेस आएंगी उनके साथ नजर
  • लखनऊ में शुरू हुई है शूटिंग
नई दिल्ली: भोजपुरी की अब तक की सबसे महंगी फिल्म ‘दबंग सरकार’ का मुहूर्त  10 फरवरी को लखनऊ में हुआ. इसके साथ फिल्म की शूटिंग लखनऊ में शुरू हो गई है. ये जानकारी फिल्‍म के डायरेक्टर योगेश राज मिश्रा ने दी. उन्होंने बताया कि खेसारी लाल यादव की 'दबंग सरकार' एक अलग जॉनर की फिल्म है, जिसके डायलॉग, म्यूजिक, एक्शन पर काफी बारीकी से काम किया गया है. 'दबंग' सलमान खान की सुपरहिट फ्रेंचाइजी है, अब भोजपुरी सिनेमा भी अपना दबंग देने की कोशिश में है. 

कपिल शर्मा को मिल गया नया दोस्त, Twitter पर यूं किया इंट्रोड्यूस

योगेश ने कहा, "फिल्म की कास्टिंग भी पूरी हो चुकी है, जिसमें खेसारी लाल यादव के अपोजिट इस फिल्म में दो नई अभिनेत्रियों को कास्ट किया है. इनमें एक हैं आकांक्षा अवस्थी और दूसरी दीपिका त्रिपाठी. उम्मीद करते हैं कि ऑन स्क्रीन इनकी जोड़ी  खेसारी लाल यादव के साथ खूब जमेगी और दर्शकों को भी पसंद आयेगी. फिल्म के लिए अभी तक खेसारी लाल यादव अपना 18 किलो वजन कम कर चुके है. इस फिल्म में खेसारी लाल यादव पुलिस अफसर की भूमिका में नजर आएंगे." वहीं, फिल्म में विलेन के किरदार में जाने-माने कलाकार संजय पांडेय, समर्थ चतुर्वेदी और विनीत विशाल होंगे.

‘भाभीजी घर पर हैं’ के इस एक्टर ने रेखा को लेकर जताई ये इच्छा, आप भी कह बैठेंगे OMG!

यह पहला मौका है जब योगेश किसी भोजपुरी फिल्म का डायरेक्शन कर रहे हैं. बता दें कि भोजपुरी फिल्म ‘दबंग सरकार’ के प्रोड्यूसर दीपक कुमार और राहुल वोहरा हैं. लेखक मनोज पांडेय और संगीतकार धनंजय मिश्रा हैं. यानी सलमान खान को टक्कर देने के लिए भोजपुरी सिनेमा के दबंग धमाकेदार अंदाज दिखाना चाहेंगे.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhojpuri Cinema, Khesari Lal Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com