विज्ञापन
This Article is From Oct 20, 2021

अरविंद अकेला कल्लू और नीलम गिरी के 'सिटी मारो' भोजपुरी सॉन्ग का तहलका, रिलीज होते ही Video वायरल

अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) का नया भोजपुरी गाना 'सिटी मारो' (Seeti Maaro) रिलीज हो गया है.

अरविंद अकेला कल्लू और नीलम गिरी के 'सिटी मारो' भोजपुरी सॉन्ग का तहलका, रिलीज होते ही Video वायरल
अरविंद अकेला कल्लू के नए गाने का धमाल
नई दिल्ली:

भोजपुरी इंडस्ट्री के यंग सेंसेशन कहे जाने वाले सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) और ट्रेंडिंग गर्ल नीलम गिरी (Neelam Giri) का एक और धमाकेदार भोजपुरी गाना रिलीज किया गया है. उनके इस गाने का नाम 'सिटी मारो' (Seeti Maaro) है. अरविन्द अकेला कल्लू और ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज की मधुर आवाज में गाया हुआ ये वीडियो सॉन्ग 'सिटी मारो' को वर्ल्डवाइड रिकॉर्डस भोजपुरी के ऑफिशियल यूटयूब चैनल पर रिलीज किया गया है और इसे दर्शकों का भरपूर प्यार और आशीर्वाद भी मिल रहा है.

देखें Video:

अरविन्द अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) और नीलम गिरी (Neelam Giri) के लाजवाब परफॉर्मेन्स वाला ये गाना काफी धमाल कर रहा है. मस्ती से भरपूर इस वीडियो सॉन्ग को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. साथ ही ट्रेंडिंग गर्ल नीलम गिरी की मनमोहक अदाओं का तो क्या कहना. वो अपने लटके झटके से बिजलियां गिरा रही हैं. कल्लू और नीलम की जोड़ी इस गाने में फुल टू इंटरटेन कर रही है. फैंस को इस गाने में अरविन्द अकेला कल्लू और नीलम गिरी की केमिस्ट्री गजब की लग रही हैं. वीडियो को कुछ ही घंटे में लाखों व्यूज मिल चुके हैं.

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत 'सिटी मारो' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं, वही सांग को अरविन्द अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) और शिल्पी राज ने गाया है. गाने के लेखक आशुतोष तिवारी, म्यूजिक आर्य शर्मा, निर्देशक भोजपुरिया, कोरियोग्राफर गोल्डय जैसवाल और बॉबी जैक्सन,एडिटर मीत जी, प्रोडक्शन हेड पंकज सोनी, परिकल्पना अरबिंद मिश्रा, सहयोग गुड्डू जी पांडेय,हनुमान जी पांडेय, सुजीत और मीडिया आरा हैं. इससे पहले भी अरविंद अकेला कल्लू और नीलम गिरी कई गानों में साथ नजर आ चुके हैं और इंटरनेट पर धमाका कर चुके हैं. 

यह वीडियो भी देखें: Bhojpuri एक्टर Arvind Akela Kallu से बातचीत, बेरोजगारी पर बनाया नया गाना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arvind Akela Kallu, Arvind Akela Kallu Song, Neelam Giri, Seeti Maaro, Bhojpuri Song, Arvind Akela Kallu And Neelam Giri, Bhojpuri Video Song, Seeti Maaro Bhojpuri Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com