इजरायली हमलों के बीच दुबई एयरपोर्ट पर फंसीं पीवी सिंधु, बोलीं- सच में 'डरावना है यह सब'

ईरान पर US-इज़राइल के हमलों के बाद सभी फ़्लाइट्स सस्पेंड होने के बाद स्टार इंडियन शटलर PV सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसी हुई हैं, जिससे उनका ऑल इंग्लैंड ओपन कैंपेन में अब खेल पाना मुश्किल हो गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
PV Sindhu

US-Israel strike Iran: दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट शटलर पीवी सिंधु शनिवार को दुबई एयरपोर्ट पर फंस गईं, जब वे इंग्लैंड के बर्मिंघम जा रही थीं.  ईरान और यूएस-इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के कारण फ्लाइट ऑपरेशन रोक दिए गए थे। सिंधु मशहूर ऑल-इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए बर्मिंघम जा रही हैं. सिंधु ने इसके बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर खुद को लेकर अपडेट दिया है और बताया है कि वह इस समय सुरक्षित हैं. 

पीवी सिंधू ने लिखा, "अभी जो हो रहा है, उसे समझना मुश्किल है. ऊपर से इंटरसेप्शन सुनना और यह देखना कि सब कुछ कितनी तेज़ी से बढ़ गया है, सच में डरावना है. बहुत सारे परेशान करने वाले वीडियो सामने आ रहे हैं, और दुख की बात है कि जो हो रहा है उसकी यही सच्चाई है".

अपने पोस्ट में पीवी सिंधू ने आगे लिखा, "दुबई एक ऐसा शहर है जिसे मैं बहुत प्यार करती हूं,  एक ऐसी जगह जो हमेशा सुरक्षित और ज़िंदगी से भरी हुई लगती है, जिससे इस पल को समझना और भी मुश्किल हो जाता है."

जो भी मैसेज कर रहे हैं और चेक इन कर रहे हैं, उनका धन्यवाद, यह सच में बहुत मायने रखता है. मैं अभी सुरक्षित हूं, अपनी टीम के साथ दुबई में फंसी हुई हूं, हम ठीक हैं क्योंकि ईरान के साथ युद्ध को लेकर हालात लगातार बदल रहे हैं.  एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मची हुई है, कई परिवार फंसे हुए हैं और इंतज़ार कर रहे हैं, हम सब बस उम्मीद कर रहे हैं कि हम इससे जल्द ही निकल जाएं."

Advertisement

"ऐसे पल आपको याद दिलाते हैं कि आम ज़िंदगी कितनी नाज़ुक है. इससे प्रभावित सभी लोगों की सुरक्षा और शांति के लिए प्रार्थना कर रही हूं"

Featured Video Of The Day
Iran Attack Israel | War News | US-UK बेस टारगेट, ट्रंप NATO को बोला कायर | Netanyahu | Khamenei
Topics mentioned in this article