TVS Motor Company अब प्रीमियम मोटरसाइकिल सेगमेंट की शुरुआत करने जा रही है. कंपनी ने अपनी महंगी और हाई-एंड मोटरसाइकिलों के लिए एक नया और बेहद लग्जरी रिटेल चैनल 'TVS Paddock' पेश किया है. इसे वित्तीय वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही (Q2 FY27) में लॉन्च करने की योजना है. इसका मकसद उन ग्राहकों को एक बिल्कुल अलग और शानदार अनुभव देना है, जो सिर्फ बाइक नहीं बल्कि एक बेहतरीन लाइफस्टाइल की तलाश में रहते हैं.
क्या है TVS Paddock की खासियत?
TVS Paddock सिर्फ एक साधारण बाइक शोरूम नहीं होगा, बल्कि यह एक पूरा इकोसिस्टम होगा. यहां ग्राहकों को बाइक देखने, खरीदने, उसकी सर्विसिंग कराने से लेकर बाइकर्स कम्युनिटी से जुड़ने का मौका एक ही छत के नीचे मिलेगा. आज के समय में भारत का प्रीमियम टू-व्हीलर मार्केट बहुत तेजी से बढ़ रहा है. ग्राहक अब अपनी पसंद के हिसाब से गाड़ियों को कस्टमाइज़ करना चाहते हैं, और TVS का यह नया कदम इसी मांग को पूरा करेगा.
Tata कार खरीदने का इससे सुनहरा मौका नहीं! Nexon, Punch और Curvv EV पर 3.35 लाख तक की छूट
लंदन की एजेंसी ने किया है डिज़ाइन
इस शोरूम को बेहद खास और इंटरनेशनल लुक देने के लिए TVS ने लंदन की एक मशहूर रिटेल डिज़ाइन एजेंसी 'चेकलैंड किंडलीसाइड्स' (Checkland Kindleysides) की मदद ली है. इस एजेंसी को दुनिया भर में बेहतरीन और अनूठे स्पेस डिजाइन करने के लिए जाना जाता है. शोरूम के अंदर ग्राहकों को एक स्मूद डिजिटल रिटेल जर्नी मिलेगी. इसके साथ ही यहां शानदार कम्युनिटी स्पेस, एक्सपर्ट कंसल्टेशन जोन और सबसे खास 'बिल्ट-टू-ऑर्डर' (BTO) कस्टमाइजेशन एरिया भी होगा. जहां ग्राहक अपनी पसंद से बाइक में बदलाव करवा सकेंगे.
ग्राहकों से बढ़ेगा गहरा रिश्ता
कंपनी का मानना है कि यह नया रिटेल फॉर्मेट ग्राहकों के पहली बार शोरूम आने से लेकर, गाड़ी खरीदने के बाद के लंबे समय तक के सफर को पूरी तरह से बदल देगा. TVS चाहता है कि उनका हर एक आउटलेट ग्राहकों के लिए मॉडर्न और भरोसेमंद महसूस हो. इससे बाइक लवर्स का ब्रांड के साथ एक मजबूत और गहरा जुड़ाव बनेगा.