Royal Enfield Hunter 350 का नया 'बेस प्रीमियम' वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत से लेकर फीचर्स में क्या है खास

Royal Enfield Hunter 350 New Variant: रॉयल एनफील्ड ने हंटर 350 का नया बेस प्रीमियम वेरिएंट 1.50 लाख रुपये में लॉन्च किया है. इसमें अलॉय व्हील्स, रोटरी स्विच और नए डिजिटल-एनालॉग क्लस्टर जैसे फीचर्स दिए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Royal Enfield Hunter 350 New Variant: रॉयल एनफील्ड ने अपनी सबसे पॉपुलर बाइक, हंटर 350 (Hunter 350) को एक बड़े अपडेट के साथ मार्केट में उतारा है. युवाओं की पहली पसंद मानी जाने वाली इस बाइक में अब एक नया बेस प्रीमियम वेरिएंट जुड़ गया है, जो इसके चाहने वालों को कम कीमत में ज्यादा फीचर्स का अनुभव कराएगा. इतना ही नहीं कंपनी ने इस बाइक को कई नए कलर में भी पेश किया है. तो चलिए इस खबर में आपको बताते हैं कि हंटर 350 में इस बार क्या-क्या नया देखने को मिलने वाला है.

क्या-क्या बदला नए वेरिएंट में?

नए बेस प्रीमियम वेरिएंट में कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो पहले केवल ऊपरी वेरिएंट्स में मिलते थे, मसलन-

  • पुराने स्पोक रिम्स की जगह अब नए अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो ट्यूबलेस टायर के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं. 
  • बाइक में अब रोटरी स्विचगियर डिजाइन और डिगी-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया है, जो इसे रेट्रो-मॉडर्न लुक देता है.
  • इसके अलावा इसमें स्टिच्ड सीट यानी सिलाई वाली सीट और स्पोर्टी ग्रैब रेल्स दी हैं, जिससे राइडर और पीछे बैठने वाले पैसेंजर दोनों को कंफर्ट फील कराएगा.
  • सेफ्टी के लिए इसमें सिंगल-चैनल ABS दिया है और स्मूथ गियर शिफ्टिंग के लिए स्लिप एंड असिस्ट क्लच भी शामिल है.

Royal Enfield Hunter 350 New Variant

नए बेस प्रीमियम वेरिएंट की कीमत

इस बेस प्रीमियम वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1.50 लाख रुपये रखी गई है. ये वेरिएंट उन लोगों के लिए शानदार ऑप्शन है जो हंटर के बेस मॉडल से थोड़ा ऊपर लेकिन टॉप मॉडल से थोड़ा नीचे यानी मिड वेरिएंट चाहते थे. इसे वैल्यू फॉर मनी (VFM) पैकेज के तौर पर देखा जा रहा है.

Royal Enfield Hunter 350 New Variant

नए और शानदार कलर ऑप्शंस

रॉयल एनफील्ड ने हंटर 350 के टॉप ट्रिम में दो नए रंग पेश किए हैं, जिसमें मुंबई येलो और मूनशॉट व्हाइट शामिल है. मुंबई येलो कलर मुंबई की भागदौड़, बॉलीवुड से प्रेरित है. ये शहर में चलने वालों के लिए एक बोल्ड और अच्छा ऑप्शन है. वहीं, मूनशॉट व्हाइट कलर स्पेस और ओरियन से प्रेरित है. इसमें हाथ से बने ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया है जो बाइक को प्रीमियम लुक देते हैं.

ये भी पढ़ें- ड्रैगन की 'मनी पावर': 20 साल में दुनिया भर में बरसाए 1.5 ट्रिलियन डॉलर

इंजन में कोई बदलाव नहीं

बाइक के मैकेनिकल हिस्से में कोई बदलाव नहीं किया है. इसमें वही भरोसेमंद 349cc का J-सीरीज इंजन मिलता है, जो शहर की ट्रैफिक और हाईवे दोनों के लिए बढ़िया है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- आने वाली हैं ये 8 धमाकेदार इलेक्ट्रिक कारें, टाटा सिएरा ईवी से लेकर होंडा 0 अल्फा तक का जलवा

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Sangeet Som 'योगी के करीबी', इस सवाल पर सुनने वाला जवाब! | NDTV Exclusive | Chakravyuh