Kia Seltos vs Tata Sierra: कौन-सी SUV है सबसे सुरक्षित? जानिए 5-स्टार रेटिंग में किसने मारी बाजी

Kia Seltos vs Tata Sierra : अगर कुल मिलाकर देखा जाए तो Kia Seltos और Tata Sierra दोनों ही अपने सेगमेंट की सबसे सुरक्षित SUVs में शामिल हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

भारत में कार सेफ्टी को लेकर जागरूकता तेजी से बढ़ रही है और ऐसे में Bharat NCAP क्रैश टेस्ट काफी अहम भूमिका निभा रहा है. हाल ही में Kia Seltos और Tata Sierra दोनों को इस टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है, जो बताता है कि दोनों ही SUV सुरक्षा के मामले में बेहतरीन हैं.

हालांकि जब इनके स्कोर को ध्यान से देखा गया, तो पता चला कि दोनों के बीच बहुत ही छोटा लेकिन महत्वपूर्ण अंतर है, जो यह तय करता है कि कागज पर कौन-सी SUV थोड़ी ज्यादा सुरक्षित है.

कौन-सी SUV गाड़ी थोड़ी आगे?

अगर ओवरऑल स्कोर की बात करें तो Kia Seltos थोड़ा आगे निकलती है. Adult Occupant Protection में Seltos को 32 में से 31.70 अंक मिले, जबकि Tata Sierra को 31.14 अंक मिले. वहीं, Child Occupant Protection में भी यही ट्रेंड देखने को मिला, जहां Seltos को 49 में से 45 अंक मिले, जबकि Sierra को 44.73 अंक मिले.

हालांकि यह अंतर बहुत ज्यादा नहीं है, लेकिन फिर भी यह दिखाता है कि Seltos थोड़ी ज्यादा बेहतर परफॉर्म करती है.

Advertisement

एडल्ट सेफ्टी में अंतर फ्रंटल क्रैश टेस्ट की वजह से आया है. इस टेस्ट में Kia Seltos ने थोड़ा बेहतर प्रदर्शन किया और ड्राइवर व पैसेंजर्स के शरीर के महत्वपूर्ण हिस्सों को बेहतर सुरक्षा दी.

Seltos में ज्यादातर बॉडी पार्ट्स को ‘good' रेटिंग मिली, जबकि ड्राइवर के पैरों के निचले हिस्से को ‘adequate' बताया गया. वहीं, Tata Sierra में ड्राइवर के सीने (chest) की सुरक्षा में थोड़ा समझौता देखा गया और कुछ हिस्सों में ‘adequate' रेटिंग मिली.

Advertisement

साइड इम्पैक्ट टेस्ट में दोनों गाड़ियां बराबर रहीं और सभी महत्वपूर्ण हिस्सों को ‘good' प्रोटेक्शन मिला.

बता दें, बच्चों की सुरक्षा के मामले में भी दोनों SUVs ने अच्छा प्रदर्शन किया है. दोनों को CRS इंस्टॉलेशन में पूरे अंक (12/12) और व्हीकल असेसमेंट में समान स्कोर मिला. लेकिन फर्क डायनामिक क्रैश टेस्ट में आया, जहां Kia Seltos ने पूरे 24/24 अंक हासिल किए, जबकि Tata Sierra को 23.73 अंक मिले.

यह अंतर 18 महीने के बच्चे वाले डमी टेस्ट में आया, जहां Sierra थोड़े अंक खो बैठी. हालांकि 3 साल के बच्चे वाले टेस्ट में दोनों गाड़ियां परफेक्ट रहीं.

ये भी पढ़ें - FASTag Alert: 1 अप्रैल से हाईवे पर सफर होगा महंगा, पैसे बचाने का है आज आखिरी दिन!

सेफ्टी फीचर्स में दोनों बराबर

सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो दोनों SUVs लगभग एक जैसी हैं. इनमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा, आगे-पीछे पार्किंग सेंसर, TPMS और सभी पहियों में डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा दोनों में Level-2 ADAS टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जिसमें हिल स्टार्ट असिस्ट और हिल डिसेंट कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हैं.

Advertisement

अगर कुल मिलाकर देखा जाए तो Kia Seltos और Tata Sierra दोनों ही अपने सेगमेंट की सबसे सुरक्षित SUVs में शामिल हैं.

Featured Video Of The Day
CM Yogi की मां को गाली, डिबेट में डिफेंड करने लगे Anurag Bhadauria फिर जो हुआ... | Teen Ka Tarkash
Topics mentioned in this article