• होम
  • ज्योतिष
  • महाकालेश्वर के दर्शन करना हुआ आसान, सुबह और शाम की आरती अब बुक‍िंग कीज‍िए ऑनलाइन

महाकालेश्वर के दर्शन करना हुआ आसान, सुबह और शाम की आरती अब बुक‍िंग कीज‍िए ऑनलाइन

उज्जैन में महाकालेश्वर मंद‍िर जा रहे हैं, तो भक्‍त अब आपको आरती में शाम‍िल होने का अवसर आसानी से म‍िल जाएगा. अब श्रद्धालु संध्या और शयन आरती के ल‍िए ऑनलाइन बुकिंग कर अपनी जगह सुन‍िश्‍च‍ित कर सकेंगे.

Written by Updated : February 21, 2026 11:20 AM IST
महाकालेश्वर के दर्शन करना हुआ आसान, सुबह और शाम की आरती अब बुक‍िंग कीज‍िए ऑनलाइन
भक्‍त अब आरती में शाम‍िल हो सकेंगे आसानी से.
FacebookTwitterWhatsAppInstagramLinkedinKoos

उज्जैन: मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन के महाकालेश्वर के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अब संध्या और शयन आरती में शामिल होना आसान हो जाएगा, क्योंकि अब इन दोनों आरती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो रही है. आधिकारिक जानकारी के अनुसार, महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में दर्शन व्यवस्था को और अधिक सुगम, पारदर्शी और बेहतर बनाने के लिए मंदिर प्रबंध समिति ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. उज्जैन में डिजिटलाइजेशन की प्रक्रिया का विस्तार करते हुए, समिति ने बाबा महाकाल की संध्या आरती और शयन आरती की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है.

संस्कृति और धार्मिक आस्था को सहेजे हुए है सोनभद्र का शिवद्वार मंदिर, शिव-पार्वती के दर्शन से पूरी होती है हर मन्नत

देश-विदेश से कर सकेंगे ऑनलाइन बुक‍िंग 

अब देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु घर बैठे ही आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आरती में शामिल होने के लिए अपना स्थान सुनिश्चित कर सकेंगे. बताया गया है कि संध्या आरती के लिए ऑनलाइन बुकिंग प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शुरू होगी और शयन आरती के लिए ऑनलाइन बुकिंग प्रतिदिन शाम चार बजे से की जा सकेगी. दोनों ही आरतियों के लिए प्रति श्रद्धालु 250 रुपए का शुल्क (शीघ्र दर्शन के समान) निर्धारित किया गया है. 

पहले आओ, पहले पाओ पर होगी बुक‍िंग 

बुकिंग की यह प्रक्रिया पूर्णतः पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर संचालित होगी.  मंदिर प्रबंधन की ओर से तय की गई व्यवस्था के अनुसार बाबा महाकाल की आरती में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को प्रवेश द्वार क्रमांक एक से ही प्रवेश दिया जाएगा. संध्या आरती के लिए शाम छह बजे तक प्रवेश करना अनिवार्य होगा. शयन आरती के लिए रात 10 बजे तक ही प्रवेश मिल सकेगा. मंदिर प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि दोनों आरतियों के निर्धारित समय के दौरान चलित दर्शन की व्यवस्था सुचारू रूप से जारी रहेगी. इससे वे श्रद्धालु जो आरती की बुकिंग नहीं कर पाए हैं, वे भी कतार में चलते हुए सुगमता से बाबा महाकाल के दर्शन लाभ प्राप्त कर सकेंगे.