पहले किया मोची का काम, अब व्हीलचेयर पर बन गए Zomato डिलीवरी हीरो, जज़्बा देख लोग कर रहे सलाम

नोएडा में एक दिव्यांग युवक व्हीलचेयर पर Zomato डिलीवरी का काम कर रहा है. पहले मोची का काम करने वाला यह युवक अब रोज 300-350 रुपये कमा रहा है और अपने जज़्बे से लोगों के दिल जीत रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दिव्यांग डिलीवरी बॉय की कहानी जीत लेगी दिल

Wheelchair Delivery Boy: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई भावुक हो रहा है. यह वीडियो नोएडा की एक सोसाइटी का है, जहां एक डिलीवरी बॉय सामान देने आता है. लेकिन यह डिलीवरी बॉय आम नहीं, बल्कि खास है. वह दिव्यांग है और व्हीलचेयर पर बैठकर लोगों तक उनका सामान पहुंचाता है.

हौसला ऐसा कि कोई कमी महसूस नहीं होने देता

वीडियो में युवक सबसे पहले अपना नाम बबलू बताता है और ज़ोमैटो के लिए काम करता है. फिर मुस्कुराते हुए कहता है कि वह दिनभर में 3 से 4 राउंड डिलीवरी करता है. इससे वह रोज करीब 300 से 350 रुपये तक कमा लेता है. वह पिछले डेढ़ महीने से यह काम कर रहा है. उसकी आवाज में आत्मविश्वास साफ झलकता है. वह अपनी मेहनत को ही अपनी ताकत मानता है.

पहले करते थे मोची का काम

युवक ने बताया कि इससे पहले वह मोची का काम करता था. लेकिन उस काम से अच्छी कमाई नहीं हो पा रही थी. इसलिए उसने नया रास्ता चुना और डिलीवरी का काम शुरू कर दिया. अब वह Zomato के लिए डिलीवरी करता है और अपनी मेहनत से रोजी-रोटी कमा रहा है.

देखें Video:

Advertisement

लोगों के लिए प्रेरणा बनी कहानी

वीडियो देखने वाले लोग इस युवक के जज़्बे को सलाम कर रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि असली हीरो वही है, जो हालातों से हार नहीं मानता. जहां कई लोग छोटी-छोटी परेशानियों में टूट जाते हैं, वहीं, यह युवक अपनी व्हीलचेयर को अपनी मजबूरी नहीं, बल्कि अपनी ताकत बनाकर आगे बढ़ रहा है.

हौसले से बड़ी कोई ताकत नहीं

यह कहानी सिर्फ एक डिलीवरी बॉय की नहीं, बल्कि उस हिम्मत की है जो इंसान को हर मुश्किल से लड़ना सिखाती है. शारीरिक कमी हो सकती है, लेकिन अगर इरादे मजबूत हों तो कोई भी रास्ता मुश्किल नहीं होता. नोएडा की उस सोसाइटी में सामान देने आया यह युवक आज लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बन गया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: प्लेट में लड्डू रखकर मां ने ChatGPT से पूछा ऐसा सवाल, स्मार्ट ट्रिक से सब हैरान, बोले- AI का सही इस्तेमाल!

छोटे स्टूडेंट ने स्टेज पर पुष्पा' स्टाइल में दिया पोज, साथ खड़े प्रिंसिपल ने किया कुछ ऐसा, Video दिल जीत लेगा

नोटों के ढेर के बीच बोनस! बॉस बोला- जितना गिन सको, सब तुम्हारा! 7 हज़ार कर्मचारियों के सामने बिछाया कैश का ढेर

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: Lebanon का असली मुजरिम Pakistan? | Iran US Ceasefire |Trump
Topics mentioned in this article