3 लाख रुपये सैलरी, फिर भी बचते हैं कितने? महिला ने खोला पूरा खर्च का हिसाब, जानिए कहां जा रहा पूरा पैसा

बेंगलुरु की एक डेटा इंजीनियर ने अपनी 3 लाख रुपये मासिक सैलरी का पूरा खर्च और निवेश का हिसाब शेयर किया है. जानिए किराया, EMI, SIP और लाइफस्टाइल पर कितना खर्च होता है और कैसे करती हैं स्मार्ट फाइनेंशियल प्लानिंग.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
3 लाख महीने की कमाई, 2 लाख से ज्यादा खर्च!

आज के समय में हाई सैलरी सुनते ही लगता है कि आदमी आराम से शानदार जीवन जी रहा होगा और खूब बचत भी कर रहा होगा. लेकिन बेंगलुरु की एक डेटा इंजीनियर ने सोशल मीडिया पर अपनी 3 लाख रुपये मासिक सैलरी का पूरा हिसाब शेयर कर इस धारणा को थोड़ा बदल दिया है. उनके इस वीडियो में बताया गया है कि हर महीने उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा खर्च, निवेश और जिम्मेदारियों में चला जाता है.

किराया, घर और परिवार की जिम्मेदारियां

महिला ने बताया, कि उनका मासिक किराया 20,000 रुपये है. इसके अलावा घरेलू काम के लिए हेल्पर को 5,000 रुपये दिए जाते हैं. अच्छी बात यह है कि किराए में ही बिजली, पानी और इंटरनेट शामिल है, जिससे कुल हाउसिंग खर्च 25,000 रुपये पर स्थिर रहता है. उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी 30,000 रुपये की मासिक EMI है. यह EMI उस फ्लैट की है जो उन्होंने अपने माता-पिता के लिए खरीदा है. उन्होंने कहा, कि यह निवेश केवल रिटर्न के लिए नहीं, बल्कि परिवार के प्रति जिम्मेदारी के भाव से किया गया है.

देखें Video:

रोजमर्रा के खर्च और लाइफस्टाइल

महिला के नियमित मासिक खर्च अपेक्षाकृत संतुलित हैं. ग्रॉसरी- 8,000,  बाहर खाना- 2,000, स्किनकेयर, वेलनेस और पर्सनल जरूरतें- 5,000 रुपये, जिम और पर्सनल ट्रेनर- 12,000 और OTT सब्सक्रिप्शन (Netflix, Apple TV) 300 रुपये है. ऑफिस आने-जाने के लिए कंपनी कैब और अपनी स्कूटी का इस्तेमाल करने के कारण पेट्रोल पर केवल लगभग 500 रुपये प्रति माह खर्च होता है.

निवेश पर खास फोकस

उनकी फाइनेंशियल प्लानिंग का सबसे बड़ा हिस्सा निवेश है. वह हर महीने 1 लाख रुपये SIP में निवेश करती हैं. उन्होंने पहले ही 6 महीने के खर्च के बराबर एक इमरजेंसी फंड तैयार कर लिया है, इसलिए फिलहाल उसमें अतिरिक्त राशि नहीं जोड़ रही हैं. इसके अलावा, बाजार की स्थिति अनुकूल होने पर वह समय-समय पर सोना भी खरीदती हैं. 

कुल खर्च और भविष्य की योजना

महिला के अनुसार उनका कुल मासिक खर्च लगभग 2.12 लाख रुपये है (यात्रा खर्च को छोड़कर). साल 2025 में उन्होंने करीब 7 लाख रुपये यात्रा पर खर्च किए. इसके अलावा वह भविष्य में गैजेट्स, शादी और अन्य बड़े खर्चों के लिए अलग से फंड तैयार कर रही हैं. उनका यह बजट सोशल मीडिया पर इसलिए चर्चा में है क्योंकि यह दिखाता है कि बड़ी सैलरी होने के बावजूद सही वित्तीय योजना, निवेश और जिम्मेदारियां कितनी महत्वपूर्ण होती हैं.

Advertisement

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: 3BHK के लिए बेंगलुरु के शख्स का आया इतने हज़ार का बिजली बिल, चौंक गए लोग, पूछा- पूरी बिल्डिंग का भर रहे क्या?

Advertisement

स्टार्टअप में मचा हड़कंप! यूजर ने अपलोड कर दिया 500 से ज्यादा अश्लील कंटेंट, CEO का Video वायरल

क्लाइंट को इंप्रेस करने के लिए करना था डांस और फैशन वॉक, टेकी ने किया इनकार, यूजर्स से पूछा- क्या मैं गलत था?

Featured Video Of The Day
UP Baghpat News: Valentine's Day पर चाची बनी भतीजे की दुल्हन, पति ने क्यों खुद कराई यह Marriage?