खतरनाक शौक को ही बना लिया बिजनेस! 60,000 ज़हरीले सांपों को पालकर करोड़ों कमा रही ये महिला

चीन की एक महिला 60,000 ज़हरीले सांप पालकर सालाना 1.35 करोड़ रु कमा रही है. जानिए, इस अनोखे और खतरनाक बिज़नेस की पूरी कहानी, जिसने सोशल मीडिया पर मचाई सनसनी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
60,000 ज़हरीले सांपों का अनोखा बिज़नेस, चीन की महिला कमा रही 1.35 करोड़ रु सालाना

दुनिया में लोग अलग-अलग तरह के बिज़नेस करते हैं, लेकिन चीन की एक महिला का काम इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. यह महिला हजारों ज़हरीले सांपों को पालकर सालाना करोड़ों रुपये कमा रही है.

शहर छोड़कर अपनाया अनोखा काम

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के गुइलिन शहर की रहने वाली किन (Qin), जिनका जन्म 1995 में हुआ था, ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद शहर की जिंदगी छोड़ दी और अपने गांव लौट आईं.  यहां उन्होंने अपने पिता के सांप पालन के काम में हाथ बंटाना शुरू किया. शुरुआत में यह सिर्फ मदद थी, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने इस काम को बड़े स्तर पर संभाल लिया. आज उनके फार्म में 60,000 से ज्यादा सांप हैं.

50,000 ज़हरीले सांपों के बीच काम

किन के पास करीब 50,000 फाइव-स्टेप सांप हैं, जो बेहद जहरीले होते हैं, इसके अलावा करीब 10,000 कोबरा भी शामिल हैं. इतने खतरनाक सांपों के बीच काम करना आसान नहीं है, लेकिन किन का कहना है कि वह बचपन से इस माहौल में पली-बढ़ी हैं, इसलिए अब उन्हें डर नहीं लगता. हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि सांप के काटने का दर्द बेहद खतरनाक होता है और इसे एक बार महसूस करने के बाद इंसान जिंदगी भर नहीं भूल सकता.

ऐसे होती है करोड़ों की कमाई

इस फार्म से कई तरह के प्रोडक्ट तैयार किए जाते हैं. पारंपरिक दवाओं के लिए सूखे सांप, पित्त (गॉलब्लैडर) और सांप का तेल इस्तेमाल होता है. वहीं, सांप का ज़हर मेडिकल और रिसर्च के लिए बेचा जाता है.

Advertisement

- एक सांप महीने में दो बार ज़हर दे सकता है
- ज़हर की कीमत 40 से 200 युआन प्रति ग्राम तक होती है
- सांप का मांस 200-300 युआन में बिकता है
- बड़े सांप 1000 युआन से ज्यादा में बिक सकते हैं

सभी खर्चों को निकालने के बाद किन सालाना 10 लाख युआन (करीब 1.35 करोड़ रु) से ज्यादा कमा लेती हैं.

सोशल मीडिया पर भी लोकप्रिय

किन सोशल मीडिया पर The Girl Who Collects Snake Venom नाम से अपने काम से जुड़े वीडियो शेयर करती हैं. उनके 22,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. इन वीडियोज में वह लोगों के सवालों के जवाब देती हैं और अपने अनुभव साझा करती हैं.

इस अनोखे और जोखिम भरे काम को देखकर सोशल मीडिया पर लोग हैरान हैं. एक यूजर ने लिखा, मैं तो सांप देखकर ही डर जाता हूं, लेकिन यह लड़की वाकई बहादुर है. वहीं दूसरे ने कहा, यह पैसा हर किसी के बस की बात नहीं है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: सिर्फ 3 साल का एक्सपीरियंस और 9 करोड़ रु का पैकेज! रिमोट जॉब ने बदल दी लड़की की किस्मत, जानिए कैसे हुआ कमाल

पहाड़ी पर बैठी शेरनी का रॉयल अंदाज़ वायरल, ऐसे क्रिएट किया Lion King का सीन! Video देख दंग रह गए लोग

भारत जैसा प्लेसमेंट कहीं नहीं! पेरिस में रह रहे भारतीय ने बताया यूरोप में नौकरी क्यों है ज्यादा मुश्किल

Featured Video Of The Day
AI VIDEO में देखें, भारत के जहाजों पर ईरान ने कैसे किया हमला?