40 साल से अपनी हंसी रोककर बैठी है ये महिला, कभी नहीं लाई चेहरे पर मुस्कान, वजह जानकर आप भी पकड़ लेंगे सिर

यूके की एक महिला ने 40 साल तक मुस्कुराना छोड़ दिया ताकि झुर्रियां न आएं. अब यह कहानी फिर वायरल हुई है और लोग इस पर दिलचस्प प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ना हंसी, ना मुस्कान… सिर्फ यंग दिखने के लिए महिला ने किया ऐसा फैसला

यूके की एक महिला की अनोखी कहानी एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस महिला ने दावा किया था कि उसने करीब 40 साल तक मुस्कुराना छोड़ दिया, ताकि उसके चेहरे पर झुर्रियां न आएं. अब एक दशक बाद यह कहानी फिर से चर्चा में है और लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

झुर्रियों से बचने के लिए नहीं मुस्कुराने का फैसला

इस महिला, क्रिश्चियन ने साल 2015 में बताया था कि उन्होंने युवावस्था से ही मुस्कुराना बंद कर दिया था. उनका मानना था कि बार-बार चेहरे की एक्सप्रेशन देने से झुर्रियां जल्दी आती हैं. उन्होंने कहा था कि उन्होंने 1976 के बाद से ठीक से मुस्कुराया ही नहीं और इसी वजह से उनके चेहरे पर झुर्रियां नहीं आईं.

‘फेशियल मसल्स को ट्रेन किया'

क्रिश्चियन का दावा था कि उन्होंने अपने चेहरे की मांसपेशियों को इस तरह ट्रेन किया कि वे हंसने या मुस्कुराने से बचें. उन्होंने यह भी कहा कि लोग अक्सर उनसे पूछते हैं कि क्या उन्होंने बोटॉक्स कराया है, लेकिन उन्होंने इसे नकारते हुए कहा कि उनकी स्किन का राज सिर्फ मुस्कुराना छोड़ना है. उनका कहना था कि वह अंदर से खुश रह सकती हैं, भले ही चेहरे पर मुस्कान न दिखे.

Advertisement

लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया

2026 में जब यह पुरानी कहानी फिर से वायरल हुई, तो लोगों ने इस पर जमकर प्रतिक्रिया दी. जहां पहले लोग इसे अजीब लेकिन दिलचस्प मान रहे थे, वहीं अब ज्यादातर यूजर्स ने इसे लेकर आलोचना की है. कई यूजर्स ने कहा, कि झुर्रियों से बचने के चक्कर में महिला ने जिंदगी के सबसे खूबसूरत पल खो दिए. एक यूजर ने लिखा, हमारे पास सिर्फ एक जिंदगी है, मैं इसे हंसते और खुश रहते हुए जीना पसंद करूंगा. दूसरे ने कहा, मैं चाहता हूं कि मेरी झुर्रियां इस बात का सबूत हों कि मैंने जिंदगी को खुलकर जिया.

कई लोगों ने यह भी कहा कि उम्र बढ़ना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिसे रोका नहीं जा सकता. कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में सलाह दी कि झुर्रियों से बचने के लिए मुस्कान रोकने के बजाय स्किनकेयर अपनाना बेहतर है.

Advertisement

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: घर ढूंढने के एक Video ने बदल दी जिंदगी! 2 हफ्तों में बना लिए 10 लाख फॉलोअर्स, जानें कैसे हुआ ये चमत्कार?

40 साल नौकरी के बाद गुरुग्राम के कपल ने ऐसे बदली जिंदगी, अब जी रहे ‘ड्रीम लाइफ', हर कोई हो रहा इंस्पायर

आपके बैग में हाथी है... एयरपोर्ट सिक्योरिटी चेक के दौरान निकली ऐसी चीज, सुनते ही चौंके लोग और फिर जो हुआ...

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bengal Election 2026: हिन्दू Vs मुसलमान हो गया बंगाल का रण? Hindu Vs Muslim | Sucherita Kukreti