हैदराबाद के नचारम में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को घर में गांजे के 17 पौधे उगाते हुए गिरफ्तार किया है आरोपी शशिधर ने गांजे की लत के कारण अपनी नौकरी छोड़ दी और अपनी सैलरी का बड़ा हिस्सा नशे पर खर्च किया था पुलिस ने छापेमारी में लगभग दस किलो गांजा बरामद किया और आरोपी को घाटकेसर एक्साइज पुलिस के हवाले किया गया है