आज के समय में रिमोट जॉब्स का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. इसी बीच एक महिला का दावा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसने बताया कि वह सिर्फ 3 साल के अनुभव में ही करोड़ों का पैकेज कमा रही है.
‘गूगल लेवल' सैलरी का दावा
पोस्ट शेयर करने वाली यूजर सताक्षी ने दावा किया कि उनकी सैलरी भारत में सीनियर मैनेजर के स्तर की है, जो कि करीब 9 करोड़ रु के आसपास बताई जा रही है. उन्होंने लिखा, कि यही रिमोट जॉब की असली खूबसूरती है, जहां अनुभव कम होने के बावजूद ग्लोबल कंपनियों से हाई सैलरी मिल सकती है.
हालांकि, उन्होंने अपनी कंपनी का नाम उजागर नहीं किया, लेकिन एक ऑफर लेटर का स्क्रीनशॉट जरूर शेयर किया. इसमें लिखा था कि कंपनी उनकी सोच और ग्रोथ माइंडसेट से काफी प्रभावित है और उन्हें लंबे समय तक साथ काम करने वाला पार्टनर मान रही है.
टेक कंपनियों के पीछे भागने की जरूरत नहीं
सताक्षी ने अपने दूसरे पोस्ट में कहा, कि हर किसी को बड़ी टेक कंपनियों के पीछे भागने की जरूरत नहीं है. उन्होंने बताया, कि वहां पहले से ही बहुत ज्यादा प्रतियोगिता है और इसके अलावा भी कई मौके मौजूद हैं, खासकर रिमोट जॉब्स में. उन्होंने लोगों को सलाह दी कि वे नए विकल्पों को एक्सप्लोर करें और ग्लोबल कंपनियों में काम करने के लिए खुद को तैयार करें.
सोशल मीडिया पर लोगों की राय
यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गया और हजारों लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी. कुछ लोगों ने इसे प्रेरणादायक बताया, तो कुछ ने इस दावे पर सवाल भी उठाए. एक यूजर ने लिखा, सिर्फ 3 साल में सीनियर मैनेजर लेवल की सैलरी पाना वाकई कमाल है. वहीं, दूसरे यूजर ने कहा, लोग सच मानने के बजाय इसे फेक कह रहे हैं, लेकिन रिमोट वर्क की दुनिया में यह संभव है. कई लोगों ने उनसे यह भी पूछा कि आखिर उन्होंने ऐसे मौके कैसे हासिल किए और इसका रोडमैप क्या है.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: पहाड़ी पर बैठी शेरनी का रॉयल अंदाज़ वायरल, ऐसे क्रिएट किया Lion King का सीन! Video देख दंग रह गए लोग














