Bidi Cigarette Wedding Viral: इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे शादी फंक्शन से जुड़े इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक वेटर ट्रे में सिगरेट, बीड़ी और गुटखा के पैकेट सजाकर मेहमानों को पेश कर रहा है. मेहमान भी उन्हें वैसे ही चुन रहे हैं जैसे आमतौर पर स्टार्टर या मिठाई उठाई जाती है. इस वीडियो को Vanshika नाम के अकाउंट से शेयर किया गया, जिसे अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं. कमेंट सेक्शन में लोग हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और गढ़वाल के कुछ इलाकों में यह पुरानी रिवायत मानी जाती है.
ये भी पढ़ें:- कार्ड में मेरा नाम है, शादी में जाना है...छुट्टी के लिए बच्चे ने टीचर से की दरख्वास्त, जवाब सुन छूट जाएगी हंसी
सेहत पर गंभीर सवाल (Serious Health Concerns)
हालांकि तंबाकू उत्पाद जैसे Cigarette, Bidi, Gutka का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक माना जाता है. डॉक्टर्स के मुताबिक इससे कैंसर, हृदय रोग और सांस की गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ता है. ऐसे में शादी जैसे सामाजिक समारोह में खुलेआम Tobacco Products परोसना समाज में गलत संदेश दे सकता है. कई यूजर्स ने इसे नशे को बढ़ावा देने वाला कदम बताया.
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस (Cigarette Tray Wedding)
सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो हमें सोचने पर मजबूर करता है कि परंपरा और सेहत के बीच संतुलन जरूरी है. खुशियों के मौके पर ऐसी चीजें परोसना नई पीढ़ी को गलत आदतों की तरफ धकेल सकता है.
डिस्क्लेमर: हम इस तरह के किसी भी नशे या तंबाकू सेवन का समर्थन नहीं करते. तंबाकू स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है और इससे बचना ही समझदारी है.
ये भी पढ़ें:-शादी की तैयारियों के बीच जब अचानक आई नैनी, देख सीने से लगाकर फूट-फूटकर रोने लगी दुल्हन
Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.














