दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए पूरी की पूरी मेट्रो ही करा ली बुक ! ट्रेन में कर रहे हैं जमकर मस्ती, देखें VIDEO

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है. दरअसल, वीडियो में लड़कों की एक टोली मेट्रो के अंदर जमकर मस्ती करती हुई नजर आ रही है. वायरल वीडियो की शुरुआत में एक लड़का बता रहा है कि उसने अपने दोस्तों के साथ मस्ती करने के लिए पूरी की पूरी मेट्रो ही बुक करा ली है.

विज्ञापन
Read Time: 1 min
क्या बात है, मस्ती का मूड हुआ तो पूरी की पूरी मैट्रो ट्रेन ही करा ली बुक

दुनियाभर में मौज-मस्ती और घूमने के शौकीन कभी जगह और समय नहीं देखते, बस प्लान बनाते ही निकल पड़ते हैं. ऐसा ही कुछ लड़कों की एक टोली ने भी किया है. इन दिनों सोशल मीडिया पर इनका यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखकर एक मिनट के लिए आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि ऐसा कैसे हो सकते है. वीडियो में लड़कों की एक टोली मेट्रो के अंदर जमकर मस्ती करती हुई नजर आ रही है. इस वायरल वीडियो को देखकर यूजर्स भी हैरान हैं और जमकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं.

यहां देखिए ये वीडियो

Featured Video Of The Day
US-South Korea Military Drill: Iran के बाद Kim Jong Un टारगेट पर? Nuclear War का बढ़ा खतरा
Topics mentioned in this article