Kerala Viral Water Bridge: चुवन्नामन्नू जलसेतु इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. केरल के त्रिशूर जिले में स्थित यह ब्रिज ऐसा लगता है जैसे पानी हवा में बह रहा हो. वीडियो में लोग इस पर चलते और पानी में खेलते नजर आ रहे हैं, जिससे यह जगह किसी सपनों जैसी लगती है.
असल में क्या है यह जगह?
यह कोई टूरिस्ट स्पॉट नहीं, बल्कि एक सिंचाई संरचना (नहर) है. यह ब्रिज त्रिशूर-पलक्कड़ राजमार्ग के ऊपर से पानी को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए बनाया गया है. यह पीची सिंचाई परियोजना का हिस्सा है, जो आसपास के गांवों में खेती के लिए पानी पहुंचाता है. 1950 के दशक में बना यह ढांचा सालों से चुपचाप अपना काम कर रहा है.
क्यों लगा दी गई एंट्री पर रोक?
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यहां अचानक लोगों की भीड़ बढ़ने लगी. लोग इसे घूमने और वीडियो बनाने की जगह समझकर आने लगे. लेकिन असलियत यह है कि ब्रिज बहुत संकरा और हमेशा गीला रहता है. यहां कोई सुरक्षा रेलिंग नहीं है. नीचे तेज रफ्तार में गाड़ियां चलती हैं. आसपास बिजली की लाइनें भी हैं. ऐसे में जरा सी फिसलन बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है. इसी वजह से प्रशासन ने यहां जाने पर रोक लगा दी है.
सोशल मीडिया बना वजह
इंस्टाग्राम पर @notonthemap जैसे पेज ने भी लोगों को चेतावनी दी है कि यह जगह घूमने के लिए सुरक्षित नहीं है. आजकल सोशल मीडिया पर किसी भी अनजान जगह का वीडियो वायरल होते ही लोग वहां पहुंचने लगते हैं, बिना उसकी सच्चाई जाने.
यह भी पढ़ें: इतिहास का सबसे अनोखा खत! जब गांधी ने हिटलर से की थी युद्ध रोकने की अपील, 1939 का पत्र फिर हुआ वायरल
मैनेजर से बेटी की शिकायत करने ऑफिस पहुंचे माता-पिता, पूछ ली परफॉर्मेंस रिपोर्ट! फिर जो हुआ...














