Haryana viral video: भारत में 'अतिथि देवो भव' सिर्फ कहावत नहीं, बल्कि रिवायत है. इसी रिवायत को हरियाणा के एक गांव के मां-बेटे ने निभाकर सबका दिल जीत लिया. नीदरलैंड की सोलो ट्रैवलर Meike Hijman हरियाणा के ग्रामीण इलाके में घूमने आई थीं. अनजान जगह थी, इसलिए उन्होंने एक सुरक्षित जगह पर टेंट लगाने की गुजारिश की.
खेत से घर तक का सफर (Dutch solo traveller)
वीडियो में दिखता है कि भाषा की दिक्कत के कारण महिला ने अपने बेटे को बुलाया. बेटे तुषार गुज्जर ने बात समझी और मां से मशविरा किया. खेत में टेंट लगाने की इजाजत देने के बजाय मां ने कहा कि, मेहमान घर चले. उन्होंने विदेशी महिला को अपने घर ठहराया, खाना खिलाया और चाय पिलाई.
सोशल मीडिया पर बरसी दुआएं (Atithi Devo Bhava)
यह 42 सेकंड का वीडियो खूब देखा और शेयर किया जा रहा है. वीडियो देख चुके एक यूजर्स ने लिखा कि ग्रामीण भारत का दिल सबसे बड़ा है. कई लोगों ने इसे सनातन और भारतीय संस्कृति की असली रूह बताया. यह वीडियो इंसानियत और मेहमान नवाजी की मिसाल पेश कर रहा है. यही कहा जा सकता है कि तहजीब और मोहब्बत की कोई सरहद नहीं होती. दिल से किया गया स्वागत दुनिया जीत लेता है.
ये भी पढ़ें:-भारतीय ट्रेन में जब विदेशी टूरिस्ट ने बुक की स्लीपर सीट, भीड़ और बच्चों के साथ हुआ कुछ ऐसा...सफर बन गया यादगार
Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.














