Viral Video of Cute Little Girl: अयोध्या के भव्य राम मंदिर में रोजाना लाखों भक्त आ रहे हैं, लेकिन हाल ही में सात समंदर पार जर्मनी से आई एक नन्ही परी 'आंजन्या' ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. उसकी मासूमियत, हाथ जोड़कर प्रार्थना और चिलचिलाती गर्मी पर उसके मजेदार रिएक्शन का वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है. चलिए जानते हैं आखिर इस छोटी सी बच्ची ने ऐसा क्या कह दिया कि लोग उसकी तुलना 'शशि थरूर' तक से करने लगे हैं.
ये भी पढ़ें:-जेल है या जन्नत? स्वीडन की जेल का वीडियो देख दंग रह गए भारतीय, सुविधाओं में 5-स्टार लग्जरी होटल को दी मात
अयोध्या में भगवान राम के दर्शन के लिए वैसे तो हर दिन आस्था का सैलाब उमड़ता है, लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर एक विदेशी बच्ची का वीडियो छाया हुआ है. जर्मनी से आई इस छोटी बच्ची का नाम आंजन्या (Anjanya) है. समाचार एजेंसी ANI द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में आंजन्या की मासूमियत और राम मंदिर के प्रति उसकी दीवानगी साफ देखी जा सकती है.
राम मंदिर की सुंदरता देख गदगद हुई आंजन्या (Anjanya Overwhelmed by the Beauty of Ram Mandir)
वीडियो में आंजन्या ने बताया कि वह जर्मनी से आई है और पिछले दो दिनों से रामलला की मूर्ति देखने का इंतजार कर रही थी. उसने बड़े ही प्यारे अंदाज में कहा, 'राम मंदिर बहुत सुंदर है. मैंने कल ही रामलला के दर्शन किए और मेरा अनुभव बहुत शानदार रहा.' बच्ची की आंखों में मंदिर की भव्यता देखकर जो चमक थी, उसने करोड़ों भारतीयों का दिल जीत लिया है. विदेशी मेहमानों का भारतीय संस्कृति के प्रति यह बढ़ता आकर्षण वाकई काबिले तारीफ है.
ये भी पढ़ें:-वैष्णो देवी यात्रा करने गए बंदे ने 'Dhurandhar 2' देखकर बचाए 1500, देख लोग बोले- ये तो प्रो-लेवल जुगाड़ है भाई
गर्मी पर दिया ऐसा जवाब कि हो गया वायरल (Viral Reaction on Ayodhya's Scorching Heat)
जब आंजन्या से भारत के मौसम के बारे में पूछा गया, तो उसने बड़ी ही समझदारी से जवाब दिया. उसने अंग्रेजी में कहा कि यहां गर्मी तो बहुत है, लेकिन भारत ऐसा ही है. उसने आगे चुटकी लेते हुए कहा, 'वैसे यहां इससे भी ज्यादा गर्मी होती है और उसका अपना सीजन होता है, तो मेरे लिए यह नॉर्मल है.' उसके इस कॉन्फिडेंस और बात करने के लहजे को देखकर लोग दंग रह गए.
सोशल मीडिया पर कमेंट्स की आई बाढ़ (Social Media Users React to Viral Ayodhya Video)
इंटरनेट पर लोग इस नन्ही बच्ची की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कोई उसे 'भारतीय आत्मा' कह रहा है, तो कोई उसकी अंग्रेजी की तुलना शशि थरूर से कर रहा है. एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा कि गर्मी वाली बात पर तो वह पूरी तरह सहमत है. इस वीडियो ने यह साबित कर दिया कि भक्ति और मासूमियत की कोई सीमा या सरहद नहीं होती. आंजन्या का यह वीडियो केवल एक वायरल क्लिप नहीं है, बल्कि यह बदलती अयोध्या और वैश्विक स्तर पर सनातन संस्कृति के बढ़ते प्रभाव की एक खूबसूरत तस्वीर है. रामलला के दर्शन के बाद उसके चेहरे की मुस्कान ने लाखों लोगों के दिन को खास बना दिया है.
ये भी पढ़ें:-26 की उम्र में बने करोड़पति...स्टार्टअप बेचकर हुए मालामाल, अब लग्जरी छोड़ क्यों चुना सेहत और सादगी का रास्ता?













