देखकर आपकी मुस्कुराहट हम होश गवां बैठे…पापा के हाथ लगा बेटे की गर्लफ्रेंड का 'लव लेटर'

घर में सब कुछ आम था, लेकिन एक बर्थडे कार्ड ने पूरा माहौल बदल दिया. राज, रोमांस और रिएक्शन का ऐसा मंजर बना कि अब वही वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
16 साल के 'इश्क' का खुला राज, पापा ने सबके सामने पढ़ दिया गर्लफ्रेंड का कार्ड

Romantic Birthday Card: वैलेंटाइन वीक के बीच एक Viral Video सोशल मीडिया पर तेजी से घूम रहा है. कहानी एक 16 साल के लड़के की है, जिसे उसके बर्थडे पर गर्लफ्रेंड ने एक प्यारा सा रोमांटिक कार्ड भेजा. सब ठीक था, मगर घर की बहन ने जासूसी करते हुए वो कार्ड चुपके से पापा को दे दिया. इसके बाद जो हुआ, वही इस वीडियो को खास बना देता है. आम तौर पर देसी घरों में ऐसी बात पता चलते ही गुस्सा फूट पड़ता है, लेकिन यहां मंजर कुछ अलग था.

ये भी पढ़ें:-कार्ड में मेरा नाम है, शादी में जाना है...छुट्टी के लिए बच्चे ने टीचर से की दरख्वास्त, जवाब सुन छूट जाएगी हंसी

पापा का अंदाज बना वीडियो की जान (Father's Funny Reaction Goes Viral)

वीडियो में देखा जा सकता है कि पिता गुस्से की जगह मुस्कुराते हुए कार्ड खोलते हैं और बेटे की गर्लफ्रेंड की लिखी शायरी जोर-जोर से पढ़ने लगते हैं. कार्ड में लिखा था, 'देखकर आपकी मुस्कुराहट हम होश गवां बैठे…हम होश में आने वाले ही थे कि आप फिर मुस्कुरा बैठे.' जब पापा ने लाइफलाइन और शोना जैसे शब्द पढ़े, तो बेटे के चेहरे का रंग उड़ गया. बेटा सफाई देता रहा कि दोस्त भी ऐसे ही बुलाते हैं, लेकिन घरवालों की मुस्कान बता रही थी कि मामला पकड़ा जा चुका है.

सोशल मीडिया पर ठहाके (Netizens React on Social Media)

जैसे ही यह Funny Viral Video सामने आया, कमेंट सेक्शन में लोगों ने मजेदार रिएक्शन देने शुरू कर दिए. किसी ने लिखा, 'ये तो बड़े कूल डैड निकले'. दूसरे ने कहा, 'हमारे घर में तो सीधा सजा मिलती.' यह खबर इसलिए भी खास है क्योंकि यह दिखाती है कि हर घर में प्यार की कहानी का अंजाम एक जैसा नहीं होता. कभी गुस्सा, तो कभी मुस्कुराहट.

ये भी पढ़ें:-10 बच्चों की सिंगल मदर...बोली- परेशान हूं, लेकिन आगे भी हो सकती हूं प्रेग्नेंट

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Did Iran trap Donald Trump? | Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon