कुकर खुला तो उड़ गए होश, खाना बनाने वाली ने पैकेट समेत पका डाला चिकन, सोशल मीडिया पर छाया किचन कांड

Viral Video: सोचिए आप घर लौटें, ढक्कन उठाएं और सामने ऐसा मंजर हो जिसे देखकर पहले हैरानी हो, फिर हंसी छूट जाए. दिल्ली एनसीआर के एक घर में कुछ ऐसा ही वाकया हुआ, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पैकेट के साथ पका दिया 'फ्रोजन चिकन', देख लोगों ने ली मौज, बोले- क्या दीदी का नोटिस पीरियड चल रहा?

Maid Cook Frozen Chicken: जरा तसव्वुर कीजिए...आप पूरे दिन की थकान के बाद घर लौटें, दिल में गर्मा-गर्म चिकन खाने की तमन्ना हो. कुकर का ढक्कन खोलते ही जो मंजर सामने आए, उसे देखकर पहले सन्नाटा छा जाए और फिर बे इख्तियार हंसी निकल पड़े. दिल्ली एनसीआर के एक घर में ऐसा ही एक दिलचस्प वाकया हुआ, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी और लोगों को हैरत में डाल दिया.

ये भी पढ़ें:-50000 ट्रिप्स, 1.20 लाख कमाई...दिल्ली के उबर ड्राइवर हजरत की कहानी पर क्यों मचा है शोर?

क्या हुआ आखिर किचन में? (video maid cooked frozen chicken)

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक Viral Video तेजी से ट्रेंड कर रहा है. इंस्टाग्राम पर lifeofdevranii हैंडल से शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक प्रेशर कुकर के अंदर चिकन का पूरा प्लास्टिक पैकेट जस का तस पड़ा है. जी हां, Frozen Chicken को बिना पैकेट निकाले ही पका दिया गया. वीडियो में घर के मालिक सौरभ देवरानी बताते हैं कि, उनकी मेड ने फ्रिज से जमे हुए चिकन का पैकेट निकाला और सीधे कुकर में डाल दिया. न पैकेट हटाया, न जांचा. जब कुकर खोला गया तो चिकन तो पक चुका था, मगर प्लास्टिक भी उसी के साथ गल चुका था. यह नजारा देखकर वह खुद भी दंग रह गए.

सोशल मीडिया पर क्यों मचा शोर? (Maid Cooking Mistake)

Instagram Viral Video बनते ही यूजर्स ने कमेंट्स की बारिश कर दी. किसी ने मजाक में लिखा, क्या पैकेट भी कुकर सेफ था? तो किसी ने कहा, शायद दीदी का नोटिस पीरियड चल रहा है. कुछ लोगों ने इसे Kitchen Mistake बताया, तो कुछ ने Hygiene Issue पर चिंता जताई. दिल्ली एनसीआर, Bengaluru जैसे बड़े शहरों में Maid Cooking Mistake की खबरें अक्सर चर्चा में रहती हैं. लोग ऑफिस की भागदौड़ में घरेलू सहायिका रखते हैं, लेकिन ऐसी लापरवाही कभी-कभी मुश्किल भी खड़ी कर सकती है. Frozen Chicken Cooking Tips, how to cook frozen chicken जैसे कीवर्ड भी इस वीडियो के बाद सर्च किए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें:-सपनों का ट्रिप बना सजा, जेजू द्वीप पर 38 घंटे तक क्या हुआ इस भारतीय व्लॉगर के साथ...

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
UP News | मस्जिद को लेकर आधी रात में Lucknow University में क्यों हुआ हंगामा? | BREAKING NEWS