VIDEO: बच्चे के कान में था दर्द, मशीन से चेक किया...तो चौंक उठे डॉक्टर

कभी-कभी एक मामूली सा दर्द भी ऐसी दास्तान बन जाता है, जिसे सुनकर रूह कांप जाए. वियतनाम से आई एक खबर ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी है. मामला एक छोटे बच्चे का है, लेकिन सबक हर मां बाप के लिए है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कान दर्द समझकर किया नजरअंदाज, मां बाप के लिए बना सबक

Screw In Kid Ear : वियतनाम में एक बच्चे को अचानक कान में तेज दर्द शुरू हुआ. घरवालों ने सोचा मामूली इंफेक्शन होगा या पानी चला गया होगा. आमतौर पर जैसे लोग करते हैं, वैसे ही हल्के घरेलू उपाय किए गए, लेकिन दर्द कम होने के बजाय और बढ़ गया. बच्चा लगातार रोता रहा और बेचैन नजर आया. आखिरकार उसे अस्पताल ले जाया गया. जांच के दौरान डॉक्टरों को शक हुआ कि मामला सामान्य नहीं है. एंडोस्कोपी की मदद से जब कान के अंदर देखा गया तो सबकी आंखें खुली रह गईं.

ये भी पढ़ें:-24 साल के लड़के को नहीं आती थी दाढ़ी, करवा ली डेढ़ लाख में सर्जरी, बाल तो आए लेकिन...

ईयरड्रम के पास फंसा था स्क्रू (Screw Stuck Near Eardrum)

बच्चे के कान के अंदर एक छोटा सा screw फंसा हुआ था, जो शायद किसी खिलौने का हिस्सा था. डॉक्टरों के मुताबिक, वह ईयरड्रम के बेहद करीब पहुंच चुका था. कान का पर्दा यानी eardrum बहुत नाजुक हिस्सा होता है, जरा सी चोट भी सुनने की क्षमता को प्रभावित कर सकती है.

Advertisement

कान दर्द की कहानी में छुपा था राज (Ear Pain Mystery Revealed)

तुरंत ऑपरेशन का फैसला लिया गया. बेहद एहतियात के साथ स्क्रू को बाहर निकाला गया. खुशकिस्मती से बच्चे का ईयरड्रम सुरक्षित रहा. डॉक्टरों ने कहा कि थोड़ी सी भी देरी गंभीर नुकसान का सबब बन सकती थी.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो (Viral Video on Social Media)

इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद Vietnam viral video तेजी से ट्रेंड करने लगा. लोग हैरान थे कि screw in ear जैसा मामला कैसे हो सकता है. कई यूजर्स ने इसे parents warning बताया और डॉक्टरों की तकनीक की तारीफ की. विशेषज्ञों का कहना है कि छोटे बच्चे अक्सर जिज्ञासा में छोटी चीजें कान, नाक या मुंह में डाल लेते हैं. हल्के दर्द को नजरअंदाज करना कभी कभी भारी पड़ सकता है. बच्चों की मासूम हरकत कभी-कभी बड़ी मुसीबत बन सकती है. जरा सी सतर्कता, बड़ा हादसा टाल सकती है.

Advertisement

ये भी पढ़ें:-पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंचा युवक, जांच में डॉक्टरों को दिखा कुछ ऐसा तुरंत खाली करवाना पड़ा अस्पताल!

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: Donald Trump की युद्ध नीति पर समर्थक क्या बोले? | NDTV India