10 मिनट में डिलीवरी, दिल जीतने वाली पैकेजिंग, Valentine's Week में वायरल हुआ Blinkit का डिलीवरी बैग

Blinkit ने एक बार फिर अपने अंदाज से सबका दिल जीत लिया है. आमतौर पर जो बैग कूड़े में चला जाता है, उसे Blinkit ने अपने कस्टमर्स के लिए एक प्यारे से गिफ्ट में बदल दिया है. लोगों को ये गिफ्ट पसंद भी आ रहा है. वे अपने सोशल मीडिया हैंडल से इसकी फोटोज शेयर कर रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Blinkit ने दिया लोगों को खास गिफ्ट

Viral News: प्यार का हफ्ता यानी Valentine's Week चल रहा है. इस बीच Blinkit ने एक बार फिर अपने अंदाज से सबका दिल जीत लिया है. गौरतलब है कि Blinkit अक्सर अपनी यूनिक पैकेजिंग से कस्टमर्स को सरप्राइज करता रहता है. हालांकि, इस बार Blinkit ने अपने डिलीवरी बैग को ही एक खास तोहफे में बदल दिया है.

डेढ़ माह के बच्चे को लेकर भागा बंदर, गांव वालों की समझदारी ने ऐसे बचाया मासूम

आमतौर पर जो बैग कूड़े में चला जाता है, उसे Blinkit ने अपने कस्टमर्स के लिए एक प्यारे से गिफ्ट में बदल दिया है. लोगों को ये गिफ्ट पसंद भी आ रहा है. वे अपने सोशल मीडिया हैंडल से इसकी फोटोज भी शेयर कर रहे हैं. 

Blinkit ने दिया लोगों को खास गिफ्ट 

दरअसल, Valentine's Day के मौके पर Blinkit ने अपने डिलीवरी बैग को ओरिगामी स्टाइल में डिजाइन किया है. इस बैग को मोड़कर एक खूबसूरत फूलों का बुके बनाया जा सकता है. यही छोटा सा बदलाव लोगों को बहुत पसंद आ रहा है. 

Advertisement

कई ग्राहकों ने अपने डिलीवरी बैग के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए. फोटोज के साथ लोग लिख रहे हैं कि ब्रांड सिर्फ सामान नहीं, बल्कि एक इमोशनल मोमेंट डिलीवर कर रहा है. Valentine's Day पर लोग अक्सर लास्ट मिनट फूल, चॉकलेट या कार्ड ऑर्डर करते हैं. ऐसे में Blinkit ने अपनी डिलीवरी को ही खुद एक बुके में बदल दिया है. 

तौलिया रगड़ा, बाल खड़े हुए और… उंगली लगाते ही जल उठी गैस! ये जादू है या खतरनाक विज्ञान?

Advertisement

दूसरी ओर कुछ लोगों को कहना है कि ये आडिया मार्केटिंग के नजरिए से भी मास्टरस्ट्रोक है. बिना किसी बड़े ऐड कैंपेन या भारी खर्च के, कंपनी ने शानदार ब्रांडिंग कर ली है. सिर्फ पैकेजिंग में थोड़ा सा क्रिएटिव ट्विस्ट और पूरा आइडिया अपने आप वायरल हो गया. कुल मिलाकर लोग Blinkit के इस यूनिक आइडिया की जमकर तारीफ कर रहे हैं. इसी के चलते Instagram, X और LinkedIn पर Blinkit का यह डिलीवरी बैग खूब वायरल हो रहा है.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon | ईरानी जहाजों पर ट्रंप के कमांडो का कब्जा, ईरान में भूचाल!
Topics mentioned in this article