रात में एक घंटे यात्री को ढूंढता रहा, फिर लौटाया पासपोर्ट और PR कार्ड, टैक्सी ड्राइवर की ईमानदारी बनी मिसाल

बेंगलुरु के एक उबर ड्राइवर ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए यात्री का पासपोर्ट और जरूरी दस्तावेजों से भरा बैग एक घंटे की तलाश के बाद सुरक्षित लौटा दिया. यह इंसानियत भरी कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कैब ड्राइवर की ईमानदारी ने सोशल मीडिया को भावुक कर दिया

बेंगलुरु में एक उबर ड्राइवर की ईमानदारी और इंसानियत की कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. कनाडा के वैंकूवर में रहने वाले स्टार्टअप फाउंडर ग्लेन इवान रात करीब 2:30 बजे केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से घर पहुंचे थे. थकान की वजह से उन्हें यह तक पता नहीं चला कि उनका स्लिंग बैग कैब में ही छूट गया है. अगली सुबह करीब 10:30 बजे उनके पिता ने पूछा, कि क्या उनके जरूरी दस्तावेज कहीं खो गए हैं. तब जाकर ग्लेन को बैग के गायब होने का पता चला.

ड्राइवर ने दिखाई ईमानदारी और जिम्मेदारी

कैब ड्राइवर उत्तम ने बैग में रखे पासपोर्ट, PR कार्ड, वॉलेट और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज देखकर उसे अपने पास रखने के बजाय मालिक तक पहुंचाने का फैसला किया. उन्होंने करीब एक घंटे तक इलाके में घर-घर जाकर लोगों से पूछताछ की. किस्मत से इसी दौरान सड़क पर उनकी मुलाकात ग्लेन के पिता से हो गई और उन्होंने बैग सुरक्षित उन्हें सौंप दिया. ग्लेन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, कि उत्तम ने उन्हें एक बड़ी प्रशासनिक परेशानी और महीनों की भागदौड़ से बचा लिया. उन्होंने ड्राइवर को 'ईमानदारी और जिम्मेदारी की मिसाल' बताया.

सोशल मीडिया पर लोगों ने किया सलाम

यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने उत्तम की जमकर तारीफ की. एक यूजर ने लिखा, ऐसी इंसानियत आज के समय में कम देखने को मिलती है. दूसरे ने कहा, दुनिया को ऐसे ही लोगों की जरूरत है. कई लोगों ने राहत जताई कि ग्लेन को उनके सभी जरूरी दस्तावेज सुरक्षित मिल गए. ऐसी ईमानदारी की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं. पिछले साल गुरुग्राम में एक कैब ड्राइवर ने यात्री का करीब 2 लाख रुपये का मैकबुक लौटाया था और इनाम लेने से भी मना कर दिया था. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: अमेरिका में बसे भारतीय ने सुनाई मां की मेहनत की कहानी, बेबीसिटिंग कर जुटाए पैसे और विदेश में खरीदा अपना घर

टीचर ने पढ़ाई को बना दिया खेल, नाच-गाने से बच्चों को सिखाए ‘Days of the Week', 2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा

Advertisement

50 लाख की नौकरी छोड़कर इंजीनियर ने शुरू किया मोमो बिजनेस, ढाई साल में खड़ा कर दिया 5 करोड़ का कारोबार

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: टोल Vs नाकेबंदी महाधमके की घंटी! | Iran US Ceasefire | Trump | Kachehri | America
Topics mentioned in this article