नोटों के ढेर के बीच बोनस! बॉस बोला- जितना गिन सको, सब तुम्हारा! 7 हज़ार कर्मचारियों के सामने बिछाया कैश का ढेर

चीन की एक कंपनी ने अपने वार्षिक समारोह में 180 मिलियन युआन का नकद बोनस कर्मचारियों में बांटा. टेबल पर नोटों के बंडल रखकर तय समय में गिनने की अनोखी प्रक्रिया सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नोटों के ढेर के बीच बोनस! चीन की कंपनी का अनोखा अंदाज़

China Company Cash Bonus: चीन की एक मैन्युफैक्चरिंग कंपनी इन दिनों अपने अनोखे बोनस देने के तरीके को लेकर सुर्खियों में है. यहां कर्मचारियों को तय रकम का चेक नहीं दिया जाता, बल्कि टेबल पर नोटों के बंडल रखकर कहा जाता है, जितना गिन सको, उतना ले जाओ. यह अनोखी पहल कंपनी के सालाना समारोह में देखने को मिली, जहां हजारों कर्मचारियों के सामने नकदी के ढेर लगाए गए.

7 हजार कर्मचारियों के लिए खास समारोह

हेनान प्रांत स्थित हेनान कुआंगशान क्रेन कंपनी लिमिटेड (Henan Kuangshan Crane Company Limited) ने 13 फरवरी को अपना वार्षिक कार्यक्रम आयोजित किया. इस दौरान करीब 7 हज़ार कर्मचारियों के लिए 800 खाने की मेजें सजाई गईं. कार्यक्रम के दौरान मौके पर ही 60 मिलियन युआन से ज्यादा की नकद राशि बांटी गई. कर्मचारियों को तय समय दिया गया, जिसमें उन्हें नोटों के बंडल उठाकर गिनती करनी थी. समय खत्म होने के बाद जितनी रकम उन्होंने गिन ली, वही उनका बोनस बन गई. इस पूरी प्रक्रिया का ऑनलाइन प्रसारण भी किया गया, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

मुनाफे का बड़ा हिस्सा कर्मचारियों को

रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने 2025 में 270 मिलियन युआन का मुनाफा कमाया, जिसमें से 180 मिलियन युआन यानी लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा कर्मचारियों में बांट दिया गया. समारोह के दौरान कंपनी के मालिक कुई पीजुन (Cui Peijun) ने कहा, कि युवा कर्मचारी अक्सर कार लोन और मॉर्गेज के बोझ में दबे रहते हैं. ऐसे में नकद सहायता उन्हें राहत देती है. उन्होंने यह भी बताया कि पहले कंपनी हार और अंगूठियां जैसे उपहार देती थी, लेकिन अब सीधे कैश देने का फैसला किया गया है. हर कर्मचारी को कम से कम 20,000 युआन दिए गए.

Advertisement

पहले भी बांटे जा चुके हैं करोड़ों

यह पहली बार नहीं है जब कंपनी ने इतनी बड़ी राशि कर्मचारियों को बांटी हो. 2024 में 260 मिलियन युआन के शुद्ध लाभ में से 170 मिलियन युआन कर्मचारियों में बांटे गए थे. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भी 2 हज़ार महिला कर्मचारियों को 1.6 मिलियन युआन का बोनस दिया गया था. साल 2002 में स्थापित यह कंपनी क्रेन और उससे जुड़े उपकरण बनाती है और 130 से अधिक देशों में कारोबार करती है. कंपनी के लगभग 98.88 प्रतिशत शेयर मालिक के पास हैं. नोटों के बंडल बांटने की इस परंपरा ने कंपनी को सोशल मीडिया पर अलग पहचान दिलाई है. कई लोग इसे कर्मचारियों के प्रति सम्मान और भरोसे का प्रतीक मान रहे हैं.

Advertisement

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: बर्फीली झील पर मैराथन! 14,272 फीट की ऊंचाई पर जमी झील में दौड़े 250 रनर्स, लद्दाख में दिखा जुनून

हर लाइक पर कूदूंगा रस्सी! 7 साल के बच्चे को मिले 18 लाख लाइक्स, फिर जो हुआ…

ट्रैक पर रोज़ घंटों पैदल चलना, 9 घंटे खड़े रहना, महिला ट्रेन मैनेजर ने दिखाई रेलवे नौकरी की सच्चाई

Featured Video Of The Day
Navratri 2026 | चैत्र नवरात्रि का पहला दिन आज, देशभर में आदि शक्ति की आराधना | Chaitra Navratri