70 साल के पिता की खातिर बेटे ने 55 फीट ऊंचे खजूर के पेड़ पर बनवा डाली सीढ़ियां, जुगाड़ देख हैरान रह गई दुनिया

55 Feet Palm Tree Stairs: तमिलनाडु के एक किसान ने अपने बुजुर्ग पिता के लिए 55 फीट ऊंचे खजूर के पेड़ के चारों ओर लोहे की सीढ़ियां बनवा दी हैं, ताकि उनके पिता बिना किसी खतरे के आसानी से पेड़ पर चढ़ सकें.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बाप के लिए बेटे ने कर दिया कमाल! 55 फीट ऊंचे पेड़ पर बना डाली पक्की सीढ़ी, वायरल वीडियो जीत रहा है दिल

Son Builds Stairs For Father Palm Tree: ऐसे कई लोग हैं जिन्हें अपनी रोजी-रोटी के लिए रोजाना कई फीट ऊंचे पेड़ों पर चढ़ना पड़ता है. ऐसे में खतरा बना रहता है, लेकिन परिवार और पेट के खातिर लोग हर तरह के जोखिल उठा लेते हैं. एक ऐसी ही कहानी बयां करता दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जहां एक किसान बेटे ने अपने 70 साल के पिता के लिए कुछ ऐसा काम किया कि, लोग आज बेटे की तारीफों के पुल बांधते नहीं थक रहे हैं. 

पिता के प्यार में बनाया अनोखा जुगाड़ (tamil nadu farmer palm tree staircase)

दरअसल, तमिलनाडु के सलाईपुथुर गांव में एक बेटे ने अपने 70 साल के पिता की परेशानी को दूर करने के लिए खजूर के पेड़ पर ही चारों तरफ सीढ़ियां लगवा दी हैं. इस गजब के जुगाड़ और पिता के प्रति बेटे के प्यार का वीडियो इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा है. 

VIDEO देखने के लिए यहां क्लिक करें

55 फीट ऊंचे पेड़ पर लगवाई लोहे की सीढ़ियां (Iron Staircase Around 55 Feet Palm Tree)

बताया जा रहा है कि, दिनाकर का परिवार पीढ़ियों से पामायला यानी खजूर के पेड़ों से जुड़े बिजनेस से जुड़ा है. पिता 70 सालों से यही काम कर रहे हैं. इस उम्र में ऊंचाई पर चढ़ना उनके लिए खतरनाक साबित हो सकता है, ऐसे में बेटे ने पिता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पेड़ के चारों और लोहे की मजबूत सीढ़ियां खड़ी कर दीं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिस पर रिएक्शन देते हुए यूजर्स भर-भर कर अपना प्यार लुटा रहे हैं. 

Advertisement

ये भी पढ़ें:-माचिस के डिब्बे जैसे फ्लैट की कीमत 80 लाख रुपये, सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने समझाया प्रॉपर्टी का गणित

ये भी पढ़ें:-मौत के 10 घंटे बाद भी जिंदा रहती हैं आंखें! वैज्ञानिकों के इस दावे ने मेडिकल साइंस में मचाई हलचल
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
CJP के प्रर्दशन के बाद राहुल ने खोला बड़ा मोर्चा! PM आवास के पास किया धरना प्रदर्शन

Topics mentioned in this article
Tamil Nadu Farmer
Tree
India Innovation
Indian Farmers
Staircase