स्कूल है या 5-स्टार होटल? दक्षिण कोरिया के 'मिड-डे मील' का वीडियो देख इंटरनेट पर मच गया तहलका

डिब्बा खुलते ही महक ऐसी कि भूख जाग जाए और थाली की सजावट ऐसी कि नजरें ठहर जाएं. दक्षिण कोरिया के स्कूलों ने लंच को सिर्फ पेट भरने का जरिया नहीं, बल्कि एक 'शाही तजुर्बा' बना दिया है, जिसे देख दुनिया भर के लोग अब अपने बचपन को कोस रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ये खाना है या फाइव स्टार मेन्यू? आखिर क्यों कोरियाई बच्चे नहीं होते मोटे? बच्चों का स्कूल लंच देख दंग रह गए लोग
Photo: X/IntersetingWorld

South korea school lunch viral video: सोशल मीडिया पर इन दिनों दक्षिण कोरिया के स्कूलों का एक 'लंच मेनू' तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं कि क्या बच्चों को स्कूल में इतना शानदार और शाही खाना भी मिल सकता है? साफ-सफाई ऐसी कि नजर न हटे और न्यूट्रिशन ऐसा कि डॉक्टर भी सलाम करें. चलिए जानते हैं आखिर क्या है इस 'मैजिकल थाली' का राज.

दक्षिण कोरिया के बच्चों की थाली (korean school meal system)

अक्सर स्कूल के खाने के नाम पर जहन में बेस्वाद खिचड़ी या ठंडी रोटियां आती हैं, लेकिन दक्षिण कोरिया ने इस सोच को ही बदलकर रख दिया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो आग की तरह फैल रहा है, जिसमें वहां के स्कूलों का लंच दिखाया गया है. इसे देखकर बड़े-बुजुर्गों का भी मन कर रहा है कि काश...वो फिर से बच्चे बन जाएं और स्कूल चले जाएं. किचन का नजारा किसी हाई-टेक लैब जैसा है, जहां स्टाफ मास्क और ग्लव्स पहनकर पूरी शिद्दत से खाना तैयार कर रहा है.

ये भी पढ़ें:-बाप रे! समोसे का ये रूप देख चकरा जाएगा सिर, अकबर और टीपू सुल्तान भी थे इसके मुरीद

थाली में क्या-क्या है खास? (Incredible Menu of Korean School Meals)

इस 'सुपरहिट' थाली में सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि सेहत का पूरा खजाना छिपा है. इसमें गर्म-गर्म चावल या नूडल्स के साथ प्रोटीन के लिए मीट, मछली या टोफू होता है. साथ में ताजी सब्जियों का सलाद, गर्मा-गर्म सूप और कोरिया की मशहूर 'किमची' (फर्मेंटेड गोभी) तो जैसे जान है इस मील की. प्रेजेंटेशन इतनी रंगीन है कि बच्चा नखरे करना ही भूल जाए. कभी-कभी तो बच्चों को मीठे में ताजे फल और आइसक्रीम भी दी जाती है.

Advertisement

मोटापे को कोसों दूर रखने का जादुई नुस्खा (How Balanced Diet Keeps Korean Kids Fit and Healthy)

हैरानी की बात यह है कि जहां पूरी दुनिया मोटापे से परेशान है, वहीं दक्षिण कोरिया में इसकी दर बहुत कम है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसके पीछे इन स्कूलों में मिलने वाला संतुलित भोजन ही है. कम तेल, भरपूर सब्जियां और फर्मेंटेड फूड बच्चों की पाचन शक्ति और दिमाग को तेज रखते हैं. यह सिस्टम आज का नहीं, बल्कि 1953 के युद्ध के बाद शुरू हुआ था, जो आज पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल बन चुका है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें:-थाली में पहला निवाला और बज गया सायरन! इंडियन महिला ने बताए इजरायल के रूह कंपा देने वाले हाला

भारतीय यूजर्स इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. कोई इसे 5-स्टार होटल का बुफे बता रहा है, तो कोई अपने स्कूल के दिनों को याद कर अफसोस मना रहा है. वाकई, अच्छी शिक्षा के साथ अच्छा भोजन ही एक मजबूत भविष्य की नींव है. दक्षिण कोरिया का यह स्कूल लंच मॉडल साबित करता है कि अगर सरकार और प्रशासन चाहे, तो बच्चों की सेहत और पढ़ाई दोनों को एक साथ ऊंचाइयों पर ले जाया जा सकता है.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

Featured Video Of The Day
एनकाउंटर या मर्डर? CM सम्राट ने दिए जांच के आदेश !
Topics mentioned in this article
South Korea School Lunch Viral Video
Korean School Meal System
Healthy School Lunch Korea
Balanced Nutrition School Meals
Korea Mid Day Meal System
Korean Food For Students