उन्हें इतना खुश कभी नहीं देखा... पापा को पहली बार Google Office ले गया बेटा, पिता की खुशी का नहीं रहा ठिकाना

एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपने पिता को बेंगलुरु स्थित Google ऑफिस घुमाया. पहली बार कॉरपोरेट ऑफिस देखने पहुंचे पिता की खुशी और गर्व का यह भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने पिता को घुमाया Google कैंपस

एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर का अपने पिता के साथ बिताया खास पल सोशल मीडिया पर लाखों लोगों का दिल जीत रहा है. विनीथ शर्मा बुद्धारापु नाम के एक टेक प्रोफेशनल, जो Google में काम करते हैं, उन्होंने अपने पिता को बेंगलुरु स्थित कंपनी के ऑफिस घुमाने का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया. वीडियो में उनके पिता पहली बार किसी बड़े कॉरपोरेट ऑफिस में कदम रखते नजर आते हैं और हर चीज को हैरानी और खुशी के साथ देखते हैं.

हर Googler का सपना

विनीथ ने बताया, कि पिछले शुक्रवार वह अपने नन्ना यानी पिता को @google Ananta ऑफिस लेकर गए. उन्होंने कैप्शन में लिखा, कि वे एक छोटे गांव से आते हैं और यह पल उनके लिए बेहद भावुक था. उनके पिता पहली बार किसी कॉरपोरेट ऑफिस में गए थे और वहां की सुविधाएं देखकर चौंक गए. वीडियो में विनीथ अपने पिता को पूरे कैंपस का टूर कराते हैं, कैफेटेरिया, गार्डन, आर्केड गेम्स एरिया और अन्य जगहें दिखाते हैं. दोनों ने साथ में कॉफी पी, अच्छा खाना खाया और आर्केड गेम्स भी खेले. विनीथ ने लिखा, मैंने अपने नन्ना को इतना खुश और गर्व महसूस करते हुए पहले कभी नहीं देखा.

देखें Video:

16 लाख वर्गफुट में फैला है कैंपस

बेंगलुरु में स्थित गूगल अनंता (Google Ananta) कैंपस फरवरी 2025 में शुरू हुआ था. करीब 1.6 मिलियन स्क्वेयर फीट में फैले इस ऑफिस की खासियत इसका डिजाइन है. हर फ्लोर को शहर की गलियों की तरह तैयार किया गया है, जहां टीम आधारित नेबरहुड बनाए गए हैं. कैंपस में ‘सभा' नाम का एक एम्फीथिएटर स्टाइल स्पेस है, जहां कर्मचारी एक साथ इकट्ठा हो सकते हैं. बेंगलुरु की हरियाली से प्रेरित इस ऑफिस में वॉकिंग और जॉगिंग पाथ, खूबसूरत लैंडस्केप गार्डन और ‘अरन्या' नाम का एक ग्रीन एरिया भी है, जो शोर को कम करने में मदद करता है.

Advertisement

सोशल मीडिया पर मिल रहा प्यार

वीडियो वायरल होते ही लोगों ने विनीथ की जमकर तारीफ की. एक यूजर ने लिखा, तुमने हर माता-पिता को गर्व महसूस कराया. दूसरे ने कहा, यह मेरा सपना है, मैं भी अपने पिता को हर खुशी देना चाहता हूं. लोगों ने कहा, कि यह वीडियो सिर्फ एक ऑफिस टूर नहीं, बल्कि एक बेटे की मेहनत और पिता के सपनों के पूरे होने की कहानी है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

Advertisement

यह भी पढ़ें: पगड़ी का उड़ाया गया मजाक, तो जवाब देने के लिए खरीदी इतनी Rolls-Royce, दुनिया देखती रह गई!

नोटों के ढेर के बीच बोनस! बॉस बोला- जितना गिन सको, सब तुम्हारा! 7 हज़ार कर्मचारियों के सामने बिछाया कैश का ढेर

जापान में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की सैलरी सुनकर रह जाएंगे हैरान, लेकिन टैक्स ने उड़ाए होश!

Featured Video Of The Day
Assam Exit Polls 2026: NDTV Poll of Polls के चलते असम में 'मामा' की वापसी तय! | Himanta Biswa Sarma