बेटे ने मां को दिया ज़िंदगी का सबसे बड़ा सरप्राइज, सामने लाकर खड़ा कर दिया उनके बचपन का क्रश और फिर जो हुआ...

बेटे ने मां को उनके बचपन के क्रिकेट हीरो जोंटी रोड्स से मिलवाकर उनका सपना पूरा किया. इस भावुक सरप्राइज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बेटे ने मां को मिलवाया उनके बचपन के हीरो से, खुशी के आंसू देख लोग हुए भावुक

सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बेटे ने अपनी मां का सालों पुराना सपना पूरा कर दिया. इस वीडियो को @Harshit Chajjed ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. उन्होंने अपनी मां को उनके बचपन के क्रिकेट हीरो से मिलवाने का सरप्राइज प्लान किया, लेकिन आखिरी पल तक उन्हें इसकी भनक नहीं लगने दी.

जिम में मिला जिंदगी का सबसे बड़ा सरप्राइज

वीडियो में दिखता है कि बेटा अपनी मां को एक जिम में लेकर जाता है. मां बिल्कुल अनजान होती हैं कि उनके साथ क्या होने वाला है. तभी अचानक वहां एंट्री होती है साउथ अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर जोंटी रोड्स की. जैसे ही मां की नजर उन पर पड़ती है, वह कुछ सेकंड के लिए ठहर जाती हैं. फिर उनके चेहरे पर खुशी साफ झलकने लगती है और वह भावुक होकर अपने बेटे से कहती हैं, मेरे हीरो.

देखें Video:

खुशी के आंसू और यादगार पल

जोंटी रोड्स ने आगे बढ़कर उन्हें गले लगाया, और यह पल और भी खास बन गया. मां ने बताया कि वह 15 साल की उम्र से ही उनकी बहुत बड़ी फैन रही हैं. उनकी आवाज में खुशी और सालों पुरानी चाहत साफ महसूस हो रही थी. इस दौरान रोड्स ने उनसे बात की, उनकी जर्सी पर ऑटोग्राफ दिया और एक यादगार पल छोड़कर गए.

Advertisement

सोशल मीडिया पर लोगों ने दिया प्यार

इस वीडियो को देखकर लोग काफी भावुक हो गए. एक यूजर ने लिखा, यह बहुत ही प्यारा और दिल छू लेने वाला पल है. दूसरे ने कहा, उनके अंदर की छोटी बच्ची आज बहुत खुश होगी. कई लोगों ने इस वीडियो को अनफिल्टर्ड खुशी का सबसे अच्छा उदाहरण बताया.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

Advertisement

यह भी पढ़ें: वायरल Video का असर! विजय-रश्मिका ने छोटी फैन को घर बुलाकर दिया खास सरप्राइज

अकेलेपन का नया इलाज! मामूली दुख के लिए 250, बड़े दुख के लिए 500 रु... मुंबई के शख्स का ऑफर देख लोग हैरान

भारतीय पर्वतारोही ने रचा इतिहास, 92 दिनों में 7 ज्वालामुखी शिखर फतह कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Featured Video Of The Day
Iran Attack On Israel | Trump On NATO | ट्रंप का NATO पर बड़ा बयान! 'सिर्फ कागजी शेर...' | War News