33 साल बाद भाई से मिली बहन, एक फोटो के सहारे ढूंढ निकाला खोया हुआ भाई, किसी फिल्म से कम नहीं ये कहानी

चीन में एक बहन ने 33 साल तक अपने अपहृत भाई की तलाश की और आखिरकार सिर्फ एक पुरानी फोटो की मदद से उसे ढूंढ निकाला. जानिए इस भावुक कर देने वाली कहानी की पूरी सच्चाई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
एक फोटो और 33 साल की तलाश—आखिर मिल ही गया खोया हुआ भाई!
AI generated image

कहते हैं सच्चा रिश्ता वक्त और दूरी से नहीं टूटता. चीन की एक बहन ने इस बात को सच साबित कर दिया. उसने अपने अपहृत भाई को 33 साल बाद सिर्फ एक पुरानी तस्वीर के सहारे ढूंढ निकाला। यह कहानी आज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

कैसे बिछड़े थे भाई-बहन?

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, यह दर्दनाक कहानी चीन की है. ली लिन (अब 44 साल) और उनके छोटे भाई ली शिन बचपन में ही अनाथ हो गए थे. मां की मौत कैंसर से हो गई और पिता मानसिक रूप से टूट गए. ऐसे में दोनों भाई-बहन को खाने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता था.

एक दिन बारिश से बचने के लिए दोनों एक ट्रक में जाकर छिप गए, लेकिन वह ट्रक उन्हें एक अनजान शहर में ले गया. वहीं एक अजनबी महिला ने छोटे भाई को खाने के लिए ब्रेड दी और उसे अपने साथ ले गई. ली लिन ने इसे मदद समझा, लेकिन उनका भाई कभी वापस नहीं लौटा.

बहन ने नहीं मानी हार

भाई के खोने के बाद ली लिन ने पूरी जिंदगी उसे ढूंढने में लगा दी. उन्होंने करीब 1 मिलियन युआन (लगभग 1.2 करोड़ रुपये) खर्च कर दिए. मजदूरी की, ईंटें ढोईं, होटल में बर्तन धोए और पूरे देश में हजारों पर्चे बांटे. सबसे बड़ी बात, उनके पास कोई डीएनए या ठोस सबूत नहीं था, बस एक पुरानी बचपन की फोटो थी.

Advertisement

भाई ने भी झेली मुश्किल जिंदगी

उधर, उनके भाई ली शिन को ग्वांगडोंग में एक परिवार ने गोद ले लिया और उसका नाम बदलकर हान रख दिया गया. उसने कई बार भागने की कोशिश की. भीख मांगकर गुजारा किया. और उसका बचपन बेहद कठिन परिस्थितियों में बीता.

आखिर कैसे हुआ मिलन?

यह कहानी तब पूरी हुई जब जियांग्शी प्रांत के एक पुलिस अधिकारी ने उस पुरानी फोटो के आधार पर एक संभावित व्यक्ति की पहचान की. बाद में डीएनए टेस्ट कराया गया, जिसमें यह पुष्टि हुई कि वही व्यक्ति ली लिन का खोया हुआ भाई है. 33 साल बाद दोनों भाई-बहन आखिरकार मिल गए.

Advertisement

यह भी पढ़ें: न्यूयॉर्क से 24 घंटे में ताजमहल घूमकर लौटा टूरिस्ट, शेयर किया रोमांचक सफर का Video, लोग बोले- जेट लैग का क्या?

भीख मांगकर बना करोड़पति! 8 विला, लग्जरी फ्लैट्स और करोड़ों की संपत्ति, दुनिया के सबसे अमीर भिखारी से मिलिए

भारत को लेकर बड़ा ‘कन्फेशन', इंडिया घूमने आया विदेशी टूरिस्ट बोला, जो है ही नहीं वो दिखाया क्यों जाता है?

Featured Video Of The Day
Iran Israel War में US की ताकतवर वापसी! लॉन्ड्री में आग लगने के बाद USS Gerald R. Ford फिर से शामिल