ऑटो रिक्शा की पिछली सीट पर सोती बेटी और आगे जिंदगी चलाता पिता, यह वीडियो आंखें भिगो देगा

कभी-कभी सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें सामने आ जाती हैं, जो बिना शोर किए दिल तक उतर जाती हैं. एक चलता ऑटो रिक्शा, पीछे सुकून की नींद में सोती बच्ची और आगे जिंदगी की जिम्मेदारी संभालता पिता. यही सादा सा मंजर आज लाखों लोगों की आंखें नम कर रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
यह कोई फिल्म नहीं, सिंगल फादर की असली कहानी है

Viral Auto Driver Video: इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक पैसेंजर ऑटो रिक्शा में सफर कर रहा होता है, तभी उसकी नजर पीछे सो रही एक छोटी बच्ची पर जाती है. बच्ची मासूमियत से ऑटो की सीट पर सिमटी हुई है. हैरानी में पैसेंजर ड्राइवर से पूछता है और जवाब सुनकर माहौल बदल जाता है. ड्राइवर बताता है कि बच्ची उसकी बेटी आयुषी है. उसकी पत्नी का इंतकाल हो चुका है और अब वह अकेले ही बेटी की परवरिश कर रहा है. घर पर आयुषी को संभालने वाला कोई नहीं, इसलिए वह उसे अपने साथ ऑटो में ही रखता है.

ये भी पढ़ें:-मेरे लिए पति हर साल खरीदते हैं 3 किलो सोना...बिजनेसमैन की पत्नी का दावा वायरल

जिम्मेदारी और मोहब्बत का साथ (father and daughter)

चलते ऑटो में आयुषी गहरी नींद में नजर आती है, जैसे उसे अपने पिता पर पूरा यकीन हो. यह नजारा एक सिंगल फादर की हकीकत दिखाता है, जहां काम और बच्चे की देखभाल साथ-साथ चलती है. ड्राइवर की मुस्कान में थकान भी है और सब्र भी. वीडियो में आगे पैसेंजर ड्राइवर और आयुषी को नाश्ता कराने ले जाता है. बच्ची शरमाती हुई मुस्कुराती है, हाथ में ठंडा पेय और आंखों में चमक. यही पल लोगों के दिल छू गया.

सोशल मीडिया पर भावनाओं की बाढ़ (Internet Reacts with Emotions)

इस वीडियो पर हजारों लोग कमेंट कर रहे हैं. कोई पिता की हिम्मत की तारीफ कर रहा है, तो कोई आयुषी के लिए दुआएं भेज रहा है. लोगों का कहना है कि यह वीडियो उन अनदेखे संघर्षों की याद दिलाता है, जो कई कामकाजी माता-पिता रोज जीते हैं. पिछले साल भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ था, जहां एक सिंगल फादर अपनी बच्ची को ऑटो में सामने बांधकर काम करता दिखा था. सोशल मीडिया की भीड़ में यह वीडियो हमें बताता है कि जिंदगी की सबसे बड़ी जंग अक्सर खामोशी से लड़ी जाती है.

ये भी पढ़ें:-नौकरी या परिवार? एक फैसले ने तोड़ दी शादी, टेक प्रोफेशनल महिला की कहानी सुन लोगों का फूटा गुस्सा

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Delhi Peeragarhi Triple Death: तांत्रिक हिरासत में! मौत से पहले तीसरा शख्स कार में, हत्या का एंगल?