रॉयल चाय: रॉल्स रॉयस किराए पर लेकर शख्स ने बेची चाय, 1 लाख के खर्चे के बाद बताया कितना हुआ मुनाफा या घाटा

अगर आपको सड़क किनारे वाली चाय किसी लग्जरी विला जैसी कार में बैठकर पीनी पड़े, तो क्या आप 1000 रुपये देंगे? एक भाई साहब ने कुछ ऐसा ही 'तूफानी' कारनामा कर डाला. करोड़ों की रॉल्स रॉयस किराए पर ली, उस पर पोस्टर चिपकाया और बन गए शहर के सबसे महंगे चायवाले, लेकिन अंत में जो हुआ, उसने सबको हैरान कर दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
चाय के चक्कर में लुटा दिए लाखों! रॉल्स रॉयस को बनाया 'चाय का ठेला', सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Instagram/deluxebhaiyaj

Luxury Car Business Experiment: आज के जमाने में वायरल होने के लिए लोग क्या-क्या पापड़ नहीं बेलते, लेकिन इस बार तो मामला सीधा करोड़ों की गाड़ी तक पहुंच गया. इंस्टाग्राम के मशहूर खिलाड़ी @deluxebhaiyaji ने एक ऐसा एक्सपेरिमेंट (प्रयोग) किया, जिसे देख बड़े-बड़े बिजनेसमैन भी अपना सिर खुजलाने लगें. उन्होंने सोचा कि क्यों न चाय के प्याले को सीधे शाही सवारी 'रॉल्स रॉयस' (Rolls-Royce) से जोड़ दिया जाए. क्या ये देसी जुगाड़ काम आया या जेब ढीली हो गई?आइए जानते हैं इस 'नवाबी' चाय की पूरी कहानी.

लाखों का किराया और केसरिया स्वाद (Luxury Car and Saffron Tea Experiment)

भाई ने पहले तो जेब ढीली की और 1 लाख का भारी-भरकम किराया देकर चमचमाती रॉल्स रॉयस घर ले आए, फिर एक लोकल चाय की टपरी वाले से हाथ मिलाया और शुरू हुआ 'रॉयल चाय' का जलवा. चाय कोई ऐसी-वैसी नहीं थी, बकायदा केसर (Saffron) वाली स्पेशल चाय तैयार की गई. अब बारी थी ग्राहकों को रिझाने की, तो भाई ने छाता लेकर लोगों का स्वागत करना शुरू किया, जैसे कोई बड़े शहंशाह आए हों.

1000 रुपये में कार की सैर और चाय (Tea at 300 and 1000 Rolls Royce Experience)

कारोबार का मॉडल एकदम सिंपल और धाकड़ था. एक कप चाय की कीमत रखी गई 300, लेकिन असली मजे वाली बात तो ये थी कि अगर आपको उस लग्जरी गाड़ी के अंदर बैठकर चाय की चुस्की लेनी है और रील (Reels) बनानी है, तो उसके लिए आपको 1000 चुकाने होंगे. गाड़ी देख लोग भी खींचे चले आए, कई परिवारों ने तो सिर्फ गाड़ी के साथ फोटो खिंचवाने के चक्कर में चाय पी ली.

Advertisement

ये भी पढ़ें:-इंग्लैंड से बेहतर भारत है! विदेशी महिला ने वीडियो शेयर कर अपने देश की खोली पोल, देखें VIDEO

मुनाफा हुआ या नुकसान? (Profit or Loss calculation of Royal Chai)

दिन खत्म हुआ, भीड़ छंटी और जब भाई ने अपनी 'महारानी' डायरी में हिसाब-किताब लगाया, तो गणित थोड़ा उल्टा पड़ गया. कुल खर्चा जिसमें गाड़ी का किराया, चाय का सामान और पोस्टर वगैरह शामिल थे, वो बैठा करीब 1,08,000. वहीं चाय बेचकर जो आमदनी हुई, वो मात्र 88,400 तक सिमट गई, यानी सीधे-सीधे 19,600 का घाटा. पर भाई साहब ने बड़े दिल से कहा, 'पैसा गया तो क्या हुआ, लोगों के चेहरे पर खुशी तो आई.'

Advertisement

ये भी पढ़ें:-आसमान से बरसे गुलाबी नोट! बालकनी से महिला ने लुटा दिए 1.5 करोड़, लूटने वालों की लग गई लॉटरी

सोशल मीडिया पर अब लोग इस पर चटखारे ले रहे हैं. कोई कह रहा है कि ये सिर्फ व्यूज बटोरने का स्टंट था, तो कोई इसे 'ईमानदार हार' बता रहा है...जो भी हो, पर रॉल्स रॉयस के बोनट पर चाय के कप सजना अपने आप में एक अनोखा नजारा था.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)