मेरे देश के ये हैं असली Gen Z... 50 दिनों में बदल दी गंदी नदी की तस्वीर, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

उत्तर प्रदेश के बस्ती में पांच युवाओं ने 50 दिनों की मेहनत से मनोरमा नदी को कचरे से मुक्त कर दिया. साफ सफाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. पोस्ट के कमेंट में लोग उन्हें देश का असली Gen Z बता रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
युवाओं ने मिलकर 50 दिनों में साफ कर दी नदी
सोशल मीडिया

यूपी के बस्ती जिले के एक छोटे से गांव के पांच युवाओं ने ऐसा काम कर दिखाया है, जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है. गांव लजघटा में रहने वाले इन युवाओं ने बिना किसी सरकारी मदद और बिना किसी बड़े अभियान के मनोरमा नदी की सफाई का बीड़ा उठाया. आज उनकी मेहनत की वजह से वह नदी, जो कभी कूड़े-कचरे से भरी रहती थी फिर से साफ- सुथरी दिखाई दे रही है. नदी की सफाई करते हुए युवाओं की वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रही है.

50 दिनों की मेहनत लाई रंग

वीडियो में बताया गया है कि मनोरमा नदी की हालत पहले बेहद खराब थी. नदी में इतना कचरा जमा था कि लोग वहां जाने से भी कतराते थे. यहां तक कि जानवर भी नदी के पास नहीं आते थे. ऐसे में गांव के पांच युवाओं ने मिलकर नदी को साफ करने का फैसला किया. लगातार करीब 50 दिनों तक मेहनत करने के बाद उन्होंने नदी का रूप ही बदल दिया.

अब लोग नहा रहे और जानवर पी रहे पानी

युवाओं की मेहनत का नतीजा अब साफ दिखाई दे रहा है. जिस नदी के पास कोई जाना नहीं चाहता था, वहां अब लोग नहाने पहुंच रहे हैं. वहीं जानवर भी नदी का पानी पीते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग इस बदलाव को देखकर हैरान हैं और युवाओं की सराहना कर रहे हैं.

Advertisement

बिना मदद के किया बड़ा काम

युवाओं ने वीडियो में दावा किया है कि इस सफाई अभियान में न तो गांव के लोगों ने कोई खास मदद की और न ही सरकार की ओर से कोई सहयोग मिला. युवाओं का कहना है कि अगर कुछ बच्चे अपनी नदी को अपने दम पर साफ कर सकते हैं, तो वे और भी कई बड़े बदलाव ला सकते हैं.

सोशल मीडिया पर मिला लाखों लोगों का प्यार

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर myvillagevlogs12 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक 21.5 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं करीब 20 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है. वीडियो लगातार वायरल हो रहा है और लोगों का दिल जीत रहा है.

Advertisement

यूजर्स बोले यही हैं देश के असली हीरो

वीडियो पर लोगों ने युवाओं की जमकर तारीफ की है. एक यूजर ने लिखा कि देश को बदलने का सबसे अच्छा उदाहरण यही है. सिर्फ सवाल मत पूछो, उसका जवाब भी बनो. मेरे देश का असली Gen Z यही है. एक अन्य यूजर ने कहा कि सलाम है आप सबको. भारत को ऐसे ही युवाओं की जरूरत है, जो समाज और देश के लिए आगे आएं. वहीं एक यूजर ने लिखा कि बहुत शानदार काम. पूरे देश को आप पर गर्व है. एक अन्य यूजर ने कमेंट में कहा कि अगर हर व्यक्ति अपने आसपास की गंदगी साफ करने की जिम्मेदारी ले ले, तो स्वच्छ भारत का सपना बहुत जल्द पूरा हो सकता है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

ये भी पढ़ें: घास काटने वाला चलाता है Audi और कमाता है लाखों! अमेरिका के इस वीडियो ने इंटरनेट पर मचा दी खलबली

ये भी पढ़ें: मरीना बीच देख खुला रह गया विदेशी ट्रैवलर का मुंह, कही ऐसी बात...VIDEO हो गया वायरल 

ये भी पढ़ें: मैं बाबा टिल्लू... सड़क पर बाबा की स्टंटबाजी का वीडियो वायरल, लोग बोले- यमराज से सीधी पहचान

Advertisement
Featured Video Of The Day
पैसों के विवाद में आरोपी ने जलाई स्कॉर्पियो, आग लगाने का सीसीटीवी हुआ वायरल
Topics mentioned in this article
River Cleaning
River Cleaning Viral Video
Gen Z India